स्वच्छ व सुरक्षित दीवाली मनाएं शहरवासी : मेयर सुरिंदर कुमार

by

होशियारपुर, 11 नवंबर : नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार ने शहरवासियों को दीवाली के पावन पर्व की बधाई देते हुए अपील की कि वे इस दीवाली के पवित्र त्यौहार को स्वच्छ और सुरक्षित दीवाली के रूप में मनाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस दीवाली पर यह प्रण लेना चाहिए कि वह पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए इस बार ग्रीन दिवाली मनाएंगे और पर्यावरण अनुकूल पटाखे ही जलाएंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दुकानदार मिठाइयों, उपहारों और पटाखों की दुकानें सड़क से दूर लगाएं ताकि यातायात में कोई व्यवधान न हो और जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
मेयर ने कहा कि दीवाली के त्यौहार पर शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना पर काबू पाने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर फायर टेंडर के साथ फायर ब्रिगेड की टीमों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी समय आग लगने पर उसपर तुरंत काबू पाया जा सके ताकि जान-माल का नुकसान न हो। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति इस त्यौहार पर खुले में पटाखे चलाएं तथा प्रशासन द्वारा पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों पर ही पटाखें बेचें।
उन्होंने कहा कि दीवाली के इस त्यौहार को मनाने के लिए जनता में काफी उत्साह रहता है, जिसके चलते अलग-अलग बाजारों में अलग-अलग तरह की खरीदारी की जाती है। उन्होंने दुकानदारों व शहरवासियों से अपील की कि वे खरीद-बिक्री करते समय प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग न करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बच्चे को मोबाइल देने से पहले ON कर दें ये 3 सेटिंग, कभी नहीं देख पाएंगे एडल्ट कंटेंट

आजकल  बच्चों के हाथ में मोबाइल ज्यादा नजर आने लगा है। बच्चों का होमवर्क भी मोबाइल पर आता है। इसके साथ ही बच्चे पढ़ाई से संबंधित चीजें भी इंटरनेट पर सर्च करते हैं। इंटरनेट...
article-image
पंजाब

सड़क हादसे में गर्भवती महिला अध्यापिका की मौत  

माहिलपुर : मुख्य मार्ग माहिलपुर-जेजों पर गांव भुल्लेवाल गुजरां के पास एक बाईक पर स्वार आठ माह से गर्भवती महिला अध्यापिका की सड़क हादसे से मौत हो गई।            ...
article-image
पंजाब

खेलों इंडिया वुशू वूमैन लींग जालंधर में करवाई गई

होशियारपुर , दलजीत अजनोहा : वुशू ऐसोसिएशन आफ पंजाब की ओर से 12,13 जुलाई 2025 को खेलों इंडिया वुशू वूमैन अशमीता लींग (स्टेट लैवल) 2025-2026 बनारसी दास आर्य कालेज जालंधर कैंट में करवाई गई।...
Translate »
error: Content is protected !!