डिप्टी कमिश्नर की ओर से होशियारपुर वासियों को ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान

by

होशियारपुर, 11 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला वासियों को वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के अभियान में सार्थक योगदान डालने के लिए ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान किया है। डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को रौशनी के त्यौहार दीवाली व बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीवाली का त्यौहार सभी की जिंदगी में खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं मानवीय जीवन के लिए जानलेवा बीमारियों का जरिया बनता है व बड़े पटाखों का प्रयोग बच्चों व बुजुर्गों और मरीजों के लिए घातक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए कि यह दीवाली साफ-सुथरी व पटाखों रहित मनाई जाए व एक दूसरे को बधाई देकर आपसी भाईचारे को मजबूत किया जाए। उन्होंने इस शुभ अवसर पर जिले के किसानों को भी अपील करते हुए कहा कि वे पराली को आग न लगाकर वातावरण की शुद्धता बरकरार रखने मेंं योगदान दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस बोली जांच में सहयोग नहीं दिया, बढ़ेगी मुश्किल, बाजवा ने कहा- सभी जवाब दिए, बस सोर्स नहीं बताऊंगा

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा  के ‘पंजाब में 50 बम आए’ बयान से मंगलवार को पंजाब की राजनीति गूंजती रही। बाजवा दोपहर 2:35 बजे साइबर थाने...
article-image
Uncategorized , पंजाब

MLA रमन अरोड़ा ने कोर्ट में लगाई जमानत याचिका

चंडीगढ़:पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है, जहां आम आदमी पार्टी  के विधायक रमन अरोड़ा ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। रमन अरोड़ा बीते एक महीने...
article-image
पंजाब

पत्नी की चाकू मार कनाडा में की हत्या, वारदात की वीडियो बना मां को भेजी : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया था

लुधियाना : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पिता ने कनाडा पहुंचने के पांच दिनों बाद ही अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका...
article-image
पंजाब

Vayavya has a direct relation

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 16 : The Vaastu of our building can remove every obstacle in our life very easily, this is the belief of internationally renowned Vastu expert and author Dr Bhupender Vastushastri. Passport and...
Translate »
error: Content is protected !!