कनाडा से लौटे युवक की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पड़ोसी के घर मिला शव

by

दो महीने से परिवार के बजाय पड़ोसी के घर रह रहा था गुरदीप; मां बोली- बेटे को जहरीली चीज पिलाई या करंट लगाया, इकलौते बेटे के लिए मां ने मांगा इंसाफ

मोगा। मोगा जिले के कस्बा अजीतवाल में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के घर से बरामद हुआ। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह गैरी के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर बिजली का करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गुरदीप सिंह करीब दो महीने पहले कनाडा से भारत लौटा था। वह अपने घर जाने के बजाय पड़ोस में रहने वाले मनप्रीत सिंह के घर रह रहा था। 31 अक्टूबर की शाम उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया।

दो साल पहले गया था कनाडा, लौटने पर पड़ोसी के घर रहने लगा

मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा करीब दो साल पहले कनाडा गया था। वहां रहते हुए उसकी पड़ोस में रहने वाले परिवार के सदस्यों से फोन पर लगातार बातचीत होती थी। करीब दो महीने पहले भारत लौटने पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला उसे एयरपोर्ट से सीधे अपने घर ले गई। इसके बाद वह उसी घर में रहने लगा और परिवार से मिलने तक नहीं आया।

मां ने आरोप लगाया कि महिला ने उनके बेटे से करीब नौ लाख रुपये ले लिए थे। इन पैसों से ट्रैक्टर और अपाचे मोटरसाइकिल खरीदी गई, जबकि एक लैपटॉप भी लिया गया। उन्होंने बताया कि बेटे के वीजा की अवधि समाप्त होने से करीब एक महीना पहले ही उसे कनाडा से वापस बुला लिया गया था। मां के अनुसार, बेटा किसी डर के कारण न तो उनसे मिलने आ रहा था और न ही अपने घर लौटने की हिम्मत जुटा पा रहा था। उसका मोबाइल फोन भी अपने पास रखा जाता था।

मां का आरोप- जहरीली चीज पिलाई या करंट लगाया

भावुक मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को या तो कोई जहरीली चीज पिलाई गई या फिर करंट लगाया गया। जब उसकी हालत गंभीर हुई तो परिवार को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो गुरदीप की मौत हो चुकी थी। मां ने बताया कि गुरदीप उनका इकलौता बेटा था और उन्होंने मामले में इंसाफ की मांग की है।

छत पर बुलाकर करंट लगाने का आरोप

थाना अजीतवाल के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता कर्मजीत सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 31 अक्टूबर की शाम मनप्रीत सिंह, उसकी पत्नी मनदीप कौर और सोनी ने मिलकर उनके बेटे की बिजली का करंट लगाकर हत्या कर दी। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने गुरदीप को घर की छत पर बुलाया और वहां उसे करंट लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

एसएचओ ने बताया कि पिता के बयानों के आधार पर मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नी मनदीप कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल सिंह का निधन

पटियाला : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह (82) का आज निधन हो गया। ‌ वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनके मोहाली के मैक्स अस्पताल...
article-image
पंजाब

बंगा का व्यापक विकास चल रहा है- प्रमुख सचिव हुसन लाल

बंगा :31 दिसंबर :मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल ने आज बंगा का व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। डॉ बीआर अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब भरोमाजरा द्वारा...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं बरसी को समर्पित धार्मिक समागम 7 मई को करवाया जा रहा : महंत विक्रमजीत सिंह

इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और श्रेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी : महंत विक्रमजीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव नंगल खुर्द के डेरा बिशनपुरी में ब्रह्मलीन 108...
article-image
पंजाब

परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता जरूरी : डॉ. रघबीर

पोसी में जागरूकता सेमिनार शुरू,  10 जुलाई तक लगाए जाएंगे जागरुकता सेमिनार गढ़शंकर :  विश्वजनसंख्या दिवस के संबंध में 27 जून से 10 जुलाई तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के उपकेंद्रों में जागरूकता सेमिनारो...
Translate »
error: Content is protected !!