देश की एकता और अखंडता को समर्पित थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : खन्ना

by

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने किया नमन
होशियारपुर 23 जून () भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
खन्ना ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता और अखंडता को समर्पित थे। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग है परन्तु धारा-370 के चलते जम्मू कश्मीर का अलग ध्वज था और जम्मू कश्मीर में दाखिल होने के लिए परमिट लेना पड़ता था। 1952 में जम्मू कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विशाल रैली के दौरान अपना संकल्प व्यक्त किया था कि ”या तो जम्मू कश्मीर सहित पूरे देश में एक संविधान और एक निशान होगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूंगा’। डॉ. मुखर्जी अपने संकल्प को पूरा करने के लिये 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 23 जून 1953 को जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी। जेल में उनकी मृत्यु ने देश को हिलाकर रख दिया और परमिट सिस्टम समाप्त हो गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन इसी नारे पर न्योछावर कर दिया कि नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर से जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 -ऐ को हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा किया जिसके चलते जम्मू कश्मीर आज भारत का अभिन्न अंग है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

13 से 17 फरवरी तक लाजवंती स्टेडियम में होगा नेचर फेस्ट–2026: आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने फेस्ट की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक – अधिकारियों को सुचारू व्यवस्था संबंधी दिए दिशा-निर्देश होशियारपुर, 9 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शूटर ने डिप्टी सीएम अग्निहोत्री और एमएलए कालिया से अब मांगी माफी, कहा- गलती से…मेरी गलती के लिए मेरे को माफ कर दिया जाए

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । ऊना : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के एमएलए राकेश कालिया को जान से मारने की धमकी देने वाला शार्प शूटर ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल...
article-image
पंजाब

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना के बाद आदर्श ड्रामा ट्रिक क्लब व गांव वासियों द्वारा बिभिन्न प्रजातियों के पौदे लगाए

गढ़शंकर। गांव महिंदवाणी में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना के बाद आदर्श ड्रामा ट्रिक क्लब व गांव वासियों द्वारा बिभिन्न प्रजातियों के पौदे लगाए। इस दौरान आदर्श ड्रामा ट्रिक क्लब के...
Translate »
error: Content is protected !!