13 से 17 फरवरी तक लाजवंती स्टेडियम में होगा नेचर फेस्ट–2026: आशिका जैन

by

डिप्टी कमिश्नर ने फेस्ट की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
– अधिकारियों को सुचारू व्यवस्था संबंधी दिए दिशा-निर्देश

होशियारपुर, 9 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 17 फरवरी तक लाजवंती स्टेडियम, होशियारपुर में “नेचर फेस्ट–2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नेचर फेस्ट जिले के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन, पर्यटक, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न संस्थाएं भाग लेंगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे आयोजन क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, सुचारू बिजली आपूर्ति, झूले, सुरक्षित पेयजल व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, फायर सेफ्टी इंतजाम तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान स्टेज निर्माण, स्टॉल अलॉटमेंट, फूड स्टॉल व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना, पार्किंग, लाइटिंग, स्वच्छता, वेस्ट मैनेजमेंट, ड्रिंकिंग वाटर, अस्थायी टॉयलेट्स, मेडिकल सहायता और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करें, ताकि नेचर फेस्ट–2026 को सफल, सुरक्षित और यादगार बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि नेचर फेस्ट का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहन देना और जिले की सकारात्मक छवि को मजबूत करना है। इसके लिए आयोजन को व्यवस्थित, अनुशासित और जनहितकारी स्वरूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, एसपी नवनीत कौर, आरटीओ अमनदीप कौर तथा सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु साहिब तूं साडे नाल चंगी नही कीती …हाय मर गए, सब खत्म हो गया… बाढ़ से टूटा बांध, कई एकड़ फसल बर्बाद, किसानों का दर्द छलका

सुल्तानपुर लोधी । पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. सुल्तानपुर लोधी के आहली कलां गांव में किसानों द्वारा बनाया गया अस्थायी बांध पानी के भारी...
article-image
पंजाब

किसान आंदोलन की शुरुआत से लेकर तीनों कृषि काले कानून रद्द होने तक किसानों के साथ खड़ी रही पंजाब सरकार: रणदीप सिंह नाभा

माहिलपुर 30 नवंबर: कृषि, किसान कल्याण व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा आगे आकर किसानों का हाथ थामा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना की वर्दी में गद्दार : आगरा का नौसेना जवान निकला ISI जासूस, हनीमून से लौटते ही ATS ने दबोचा : मिले कई सबूत

 आगरा :  देश की सीमाओं की रक्षा करने का संकल्प लेकर सेना में शामिल होने वाला एक जवान जब उसी देश की सुरक्षा में सेंध लगाने लगे, तो यह खबर न केवल चौंकाती है...
article-image
पंजाब

आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला उत्सव के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चंडीगढ़ : देशभर में सोमवार को होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच होली के त्योहार के साथ मेल खाने वाले ‘होला मोहल्ला उत्सव’ के लिए पंजाब के आनंदपुर साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!