देश के लोकतंत्र को बचाना जरूरी : आम लोगों के लिए न्याय की लड़ाई है ये चुनाव – सांसद मनीष तिवारी 

by
चंडीगढ़, 17 अप्रैल: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि यह चुनाव आम लोगों के लिए न्याय के साथ-साथ देश में लोकतंत्र की रक्षा हेतु लड़े जा रहे हैं।
श्री रामनवमी के अवसर पर शहर में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 22 गांवों के प्रतिनिधियों से बैठक को संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि देश का आम आदमी बड़े स्तर पर बेरोजगारी और कमर तोड़ महंगाई के चलते भारी दिक्कतों का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों में आम आदमी के लिए दो वक्त की जरूरतों को भी पूरा करना मुश्किल हो चुका है। उन्होंने कहा कि जहां लोगों की आमदन कम हो रही है, वहीं पर जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यूपीए सरकार के शासनकाल में खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा और लोगों के खातों में सीधे सब्सिडी ट्रांसफर जैसी जनहित तहसील स्कीमों को लाया गया था। लेकिन मौजूदा शासन ने जमीनी स्तर पर काम करने की बजाय सिर्फ झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में भाजपा सरकार ने देश के करोड़ों लोगों को गरीबों की रेखा के नीचे धकेल दिया है।
इस दौरान प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की ने कहा कि सांसद मनीष तिवारी के रूप में कांग्रेस ने चंडीगढ़ की आवाज को संसद तक पहुंचाने के लिए एक सही फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सांसद तिवारी ना सिर्फ चंडीगढ़ के रहने वाले हैं, बल्कि श्री आनंदपुर साहब से सांसद होने के दौरान भी उन्होंने चंडीगढ़ के कई अहम मुद्दों को गंभीरता के साथ संसद में उठाया, जो निश्चित तौर पर लोकसभा हल्के के हितों की रक्षा में मजबूती के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
जहां अन्य के अलावा, पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह संधू, बलबीर सिंह, बलबीर सिंह पलसोरा, विजय राणा, गुरदीप सिंह पलसोरा, युवा कांग्रेस प्रधान मनोज लुबियाना, एस.एस परवाना, मोहन राणा भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर में वर्ल्ड नो तंबाकू  डे मनाया गया 

गढ़शंकर, 31 मई: विश्व धूम्रपान रोकथाम दिवस (वर्ल्ड नो तंबाकू डे) के उपलक्ष में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य लक्ष्य लोगों में तंबाकू के नुकसानों के बारे...
article-image
पंजाब

होशियारपुर प्रशासन का कदम: 31 सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ियों में फागिंग कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित

– मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम को ध्यान में रखकर की गई कार्रवाई – समाज-प्रशासन साझेदारी से बच्चों को मिलेगा सुरक्षित माहौल – स्कूलों और आंगनवाड़ियों में करवाई गई फागिंग, विद्यार्थियों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, दो घायल

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : टाहलीवाल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इनके दो साथी घायल हैं। यह हादसा उस समय हुआ...
Translate »
error: Content is protected !!