हृदयवासिनी मंदिर में भागवत कथा सुनने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी :   नवरात्रों के दौरान मंडी के पडल स्थित हृदयवासिनी मंदिर में चल रही श्री मद भागवत कथा श्रवण करने पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां देवी भगवती की पूजा कर भागवत कथा में भाग लिया। जहां  विश्व विख्यात कथावाचक श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के मुखारविंद से भक्ति गंगा का हजारों लोग रसपान कर रहे हैं। संयोजक रमन विष्ट ने उनका यहां पहुंचने पर स्वागत किया। कथा श्रवण के बाद जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी के नाम से प्रसिद्ध कथावाचक के रूप में जाने जाते हैं। वैसे तो अध्यात्मिक जगत से जुड़े बहुत से कथावाचक हैं, लेकिन मेरा  मानना है कि कृष्ण चंद्र ठाकुर जी बहुत ही अद्भुत तरीके से कथा सुनाते हैं। जब ये भागवत कथा सुनाते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि, इनकी वाणी में साक्षात सरस्वती जी का वास है। भारत  में सबसे पहले इन्होंने 1975 में पंद्रह  वर्ष की आयु  में भागवत कथा सुनाई थी। मुझे बताया गया कि कृष्ण चंद्र ठाकुर जी के संत्संग में कथा सुनने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ जुट रही है। नवरात्रों के पावन अवसर पर ऐसे आयोजन हमें देवी शक्तियों का साक्षात् आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर, जिला  महामंत्री संजय ठाकुर और  सोमेश उपाध्याय,जिला  मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर, प्रवक्ता प्रताप ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया और जिला भाजयुमो अध्यक्ष योगेश भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारौह आयोजित : अजय कुमार बैस्ट बॉय व काजल बैस्ट गर्ल तो वहीं स्टूडडैंट ऑफ द ईयर का खिताब मूबीना के नाम

जिला परिषद मनोज मनु ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान को लिया गोद एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत सराहन के दायरे में आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वयं संभाली मेजबानी की कमान

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा भवन में 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र ॥ की मेजबानी की कमान विधानसभा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गुटों में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 1 युवक की मौत : 1 युवक डीएमसी रेफर , उसकी हालत बेहद नाजुक

होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर मार्ग स्थित पिपलांवाला के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 1 युवक की मौत हो गयी जबकि 1 युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

एसीपी सहित कई लोग घायल- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकराईं

लखनऊ  : लखनऊ में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में उनके स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। हादसा शहीद पथ स्थित लुलु मॉल...
Translate »
error: Content is protected !!