औट में हरियाणा से आए चार दोस्त भिड़े…..तीनों ने मिलकर चौथे को जमकर पीटा, कान भी काटा

by

एएम नाथ। मंडी : हरियाणा के चार दोस्त कुल्लू की खुबसूरती निहारने के लिए एक गाड़ी में सवार होकर पहुंच तो गए, लेकिन फिर नशे में धुत्त होकर एक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। यह मामला औट थाना क्षेत्र का है। अपने ही दोस्तों के हाथों पीटे राजेश ने अब पुलिस की शरण लेकर इसकी शिकायत भी कर दी है। इस लड़ाई की भेंट राजेश के कान का एक हिस्सा भी चढ़ा है। घायल युवक ने कुल्लू पहुंच पिटाई से मिले घावों की मरहम पट्टी करवाई गई। औट पुलिस को शिकायती पत्र सौंपने वाले राजेश का संबंध सोनीपत के गांव बिचपड़ी से है। सोनीपत के ही रहने वाला संदीप उसी का दोस्त है और दो अन्य लोग संदीप के पास ही काम करते हैं। चारों संदीप की गाड़ी में सवार होकर सोनीपत से कुल्लू-मनाली घूमने निकले थे।

कुल्लू से करीब 16 किलोमीटर पीछे एक होटल में रात काटी और फिर दूसरे दिन मणिकरण घूमने चले गए। वापस होटल में आकर रात को चारों ने एक साथ नशे का सेवन किया। इसके बाद कहासूनी हुई तो संदीप के साथ दो अन्य युवाओं ने राजेश की जमकर धुनाई कर दी। अगले दिन इसकी शिकायत औट थाने को सौंपकर मामले की छानबीन करने की गुहार लगाई गई है।
हरियाणा से संबंध रखने वाले चारों युवाओं में नशा ही झगड़े का कारण बना है। इस मामले के सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि बहारी राज्यों के कुछ सिरफिरे घूमने के नाम पर पहाड़ को अशांत करने के कृत्यों को भी अंजाम दे रहे हैं। राजेश ने अपनी शिकायत में साफ कबूला है कि चारों ने झगड़े से पहले नशे के पदार्थ का सेवन किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विजीलेंस ने शुरू की अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की छानबीन

एएम नाथ। चम्बा :  वन परिक्षेत्र मसरूँड में अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की छानबीन हेतु विजीलेंस विभाग चंबा की टीम ने बुधवार को निरीक्षक अश्विनी कुमार की अगुआई में उक्त क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक, संस्कारयुक्त और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना मूल उद्देश्य : स्कूल की चारदीवारी में बनता है बच्चों का भविष्य : कृषि मंत्री चन्द्र कुमार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली के वार्षिक समारोह में नवाज़े बच्चे ज्वाली, 6 जनवरी : कृषि मंत्री व पशुपालन मंत्री प्रोoचंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों का भविष्य स्कूल की चारदीवारी में बनता है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड का मर्डर किया… फिर कटा प्राइवेट पार्ट लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, सनसनीखेज खुलासा

लुधियाना : एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने होटल में अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद अस्पताल पहुंचकर पुलिस व डॉक्टरों को झूठी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय किसान संघ ने कृषि मंत्री को मांगपत्र सौंपा

ऊना 12 फरवरी: जिला ऊना भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल संघ के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा की अगुवाई में आज अंब उपमण्डल के अन्तर्गत गांव घंडावल में कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर से मिला...
Translate »
error: Content is protected !!