120 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र सतपाल सत्ती ने किए वितरित

by

ऊना :25 जुलाई : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार देर सायं ग्राम पंचायत बहडाला में 120 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन मंे सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गत साढ़े चार वर्षो के कार्यकाल के दौरान सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है। गरीब व असहाय लोगों की हर संभव मदद के लिए अनेकों नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की आयु को घटाकर 60 वर्ष करना, 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली, एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने जैसे निर्णयों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जनहितैषी व दूरदर्शी सोच झलकती है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राज्य की महिलाओं की रसोई धुआंमुक्त हो, इस उद्देश्य से निशुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 3.5 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना तथा 1.30 लाख लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऊना विस के तहत अब तक 3 हज़ार से अधिक लोगों को निःशुल्क गैस कनैक्शन दिए जा चुके हैं।
सत्ती ने हिमकेयर, आयुष्मान भारत और सहारा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धन और असहाय लोगों को इन योजनाओं से धन के अभाव में उपचार न करवा सकने की चिंता से मुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर व आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार का प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर मंडलअध्यक्ष हरपाल सिंह गिल एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर बग्गा, बीडीसी सदस्य राधिका, प्रधान रमेश चंद व उपप्रधान अविनाश राणा, पूर्व उप प्रधान सुरेश कुमार सहित समस्त वार्ड सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विदेशी पर्यटकों का अश्लील डांस, पार्टी में कर रहे नशा : X पर वीडियो को उत्तराखंड अकाउंट की तरफ से किया शेयर – अकाउंट की तरफ से लिखा गया, ‘नग्नता, फूहड़ता, ड्रग्स और अश्लीलता का मिश्रण

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले में पड़ने वाले मशहूर पर्यटन स्थल कसोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ टूरिस्ट अश्लील डांस और नशे करते दिख रहे हैं। उत्तराखंड नाम से बने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष रूप से सक्षम बच्चों के सशक्तिकरण में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण: अनुराग शर्मा

सांसद निधि से संस्था को एक लाख रुपये देने की घोषणा एएम नाथ।  धर्मशाला, 6 जून: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज अप्पर बड़ोल स्थित हार्मनी डे केयर सेंटर में आयोजित विशेष रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प के तहत मिल रहा वित्तीय प्रोत्साहन ,स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को बेहतर सुविधाएं करवाएं उपलब्ध: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन धर्मशाला, 19 जुलाई। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और कार्यों को प्राथमिकता के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-ईमानदारी से निभाई ड्यूटी : खनन माफिया-तस्करों पर की कार्रवाई

रोहित भदसाली।  शिमला / मुरादाबाद :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस इल्मा अफरोज इन दिनों अपने गृह जनपद मुरादाबाद में हैं और छात्राओं को जीवन में सफलता के मूलमंत्र बता रहीं हैं। उन्होंने बीते...
Translate »
error: Content is protected !!