देश नरेंद्र मोदी और पार्टी नड्डा जी के हाथों मजबूत हुई : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि एक तरफ जहां देश की कमान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षित हाथों में है वहीं उस दल की कमान हमारे छोटे से पहाड़ी प्रदेश के बेटे जगत प्रकाश नड्डा के पास है जो आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है।

दोनों ही शीर्ष नेताओं का हिमाचल से गहरा नाता है और दोनों हमारे प्रदेश की चिंता भी बहुत करते हैं। देवभूमि हिमाचल की समस्त जनता की ओर से मैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का हार्दिक अभिनंदन और अभिनंदन करता हूँ। बिहार में एनडीए की शानदार जीत की उन्हें बधाई देता हूँ। पार्टी के अध्यक्ष के नाते नड्डा जी ने अपने कार्यकाल की एक छाप छोड़ी है और जीत का एक क्रम देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाने में आपदा योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। बिहार की जीत के बाद देश में एक बड़ा संदेश गया है जो पार्टी को आगे ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पार्टी बड़ी है तो कार्यालय भी बड़ा होना चाहिए था जिस कमी को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आकर पूरा कर दिया है। अब शिमला मुख्यालय में पार्टी का जल्द बड़ा कार्यालय बनकर तैयार होगा जिसका आज अध्यक्ष जी ने शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के तीन साल दो दिन पहले पूरे हुए हैं। आज पूरा हिमाचल महसूस कर रहा है कि इस दौर में बर्बादी हुई है हर जगह तबाही हुई है। 2023 से प्राकृतिक आपदा का कहर बरप रहा है। हमने सोचा सरकार को इतनी तबाही के बाद अपने खर्च कम करने चाहिये थे लेकिन उस सरकार ने सरकार का जश्न भी वहां मनाया जहां सबसे ज्यादा तबाही हुई है। पूरे हिमाचल में 400 लोगों की जिंदगियां चली गई लेकिन सरकार ने जश्न मनाया। एक तरफ आपदा एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव लटकाए तो वहीं दूसरी और सरकार ने जश्न पर करोड़ों रुपए फूंक दिये। जब पांच साल का हमारा कार्यकाल 2022 में समाप्त हुआ तो प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का ऋण था। हमने पांच साल मात्र 20 हज़ार का ऋण लिया लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली इस सरकार ने मात्र 3 साल के कार्यकाल में करीब 40 हज़ार करोड़ का ऋण ले लिया है।

आप कल्पना कर सकते हैं प्रदेश की क्या हालत इन्होंने कर दी है। मैं नड्डा जी को बधाई देना चाहता हूँ इन्होंने कांग्रेस को बोलेरो गाड़ी में फिट कर दिया तो हमारा भी लक्ष्य है कि हम कांग्रेस को यहां ऑल्टो कार में फिट कर देंगे। पूरा हिमाचल इन्होंने आज बर्वाद कर दिया है। कहीं विकास नहीं हो रहा है। गारंटियों का हाल तो जनता देख ही रही है। ऐसी बर्बादी देख मन पीड़ा से भर जाता है। ये प्रदेश कांग्रेस का नहीं है हम सबका है। आइए आज संकल्प लें कि इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम करें। निश्चित रूप से आने वाले समय में जहाँ देश के अन्य राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनेगी तो हिमाचल में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गंगूराम मुसाफिर फिर कांग्रेस में शामिल : प्रतिभा सिंह ने किया मुसाफिर का स्वागत

शिमला : गंगूराम मुसाफिर ने शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन पहुंचकर पूरे दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी की। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी और हिमाचल विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित : मलेरिया, डेंगू से बचाव के लिए लोगों को करें जागरूक : डीसी

 एएम नाथ :धर्मशाला, 31 जुलाई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला कांगड़ा में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कारगर कदम उठाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक माह में बनकर तैयार होगा मातृ-शिशु अस्पतालः डीसी आरकेएस ने पारित किया 1.60 करोड़ रुपए का बजट

ऊना :13 जुलाईः क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह बात बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं चेयरमैन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुहिम : ग्रामीण पर्यटक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे, प्रारंभिक चरण में दबीड़ ,गुनेहड, क्योर ,चौगान होंगे कूड़ा कचरा मुक्त: डीसी

क्योर पंचायत में कूड़ा कचरा संयंत्र स्थापित करने को भूमि का किया निरीक्षण धर्मशाला, 05 अगस्त। कांगड़ा जिला में पर्यटन स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे...
Translate »
error: Content is protected !!