आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत खज्जियार में बांटा ज्ञान

by

एएम नाथ। चम्बा :भारत सरकार के “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत, चम्बा जिले की ग्राम पंचायत खज्जियार में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंकों में रखी अज्ञात जमा राशियों के बारे में जागरूकता फैलाना था।

इस शिविर का आयोजन अग्रणी बैंक चम्बा द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहयोग से किया गया। इस शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री अनुपम किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, साथ ही ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान और बैंक अधिकारी भी शिविर में उपस्थित रहे।

अग्रणी जिला प्रबंधक श्री डी सी चौहान ने शिविर में आए सभी लोगों, मुख्य अतिथि और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने इस शिविर के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि वर्तमान में चंबा जिले में अज्ञात जमा खातों की संख्या 40000 से अधिक हैं। इनमें से सबसे अधिक अज्ञात जमा खाते पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक से संबंधित है।
इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को यह जानकारी दी गई कि वह अपनी अज्ञात जमा राशि को आसानी से कैसे प्राप्त कर सकते हैं और इस प्रक्रिया में उन्हें कौन-कौन सी सहायता उपलब्ध होगी। उन्होंने UDGAM पोर्टल (https://udgam.rbi.org.in/) के बारे में बताया जो RBI द्वारा संचालित एक पोर्टल है। इसमें कोई भी व्यक्ति खुद को रजिस्टर कर बिना दावे बाली बैंक खाते या राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही उपभोक्ता बैंक शाखा में जाकर भी इस बारे में जानकारी ले सकते हैं। कोई भी व्यक्ति KYC के माध्यम से पहचान पत्र और पासबुक की कॉपी बैंक शाखा में ले जाकर अपनी राशि प्राप्त कर सकते है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वह यह जानकारी अपने आसपास के लोगों और परिचितों तक जरूर पहुंचाएं ताकि कोई भी नागरिक अपनी जमा राशि से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक क्षेत्रीय निदेशक श्री अनुपम किशोर ने लोगों को भारत सरकार के “आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक में पड़ी अज्ञात राशि आपकी है और यह आपके परिवार की भी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों में भी जागरूकता फैलाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस साल आई भारी आपदा के कारण लोगों के व्यवसायों को भारी नुकसान हुआ है और इसमें लोग लोन रिस्ट्रक्चरिंग या लोन में दी जा रही रियायतों का लाभ भी उठा सकते हैं। उन्होंने वक्तव्य के अंत में सभी उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि जब भी इस तरह के देशव्यापी अभियान चलाए जाते हैं तो कुछ बुरे तत्व लोगों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह अपनी अज्ञात (अनक्लेमड) राशि प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान या OTP ना दें। उन्हें केवल बैंक शाखा में जाकर पहचान पत्र के साथ फॉर्म भरकर अपनी राशि प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वह बैंकिंग धोखाधड़ी से बचें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी फोन के माध्यम से किसी को साझा ना करें।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक का शिविर आयोजन करने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया। अंत में चाय पान के साथ शिविर में आए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए शिविर का समापन किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा कर्मचारी संघ का कैलेंडर-2025 किया जारी

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा कर्मचारी संघ का कैलेंडर-2025 जारी किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव कमल कृष्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में सीएसआर से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित

सीएसआर के तहत विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी : जगत सिंह नेगी एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से सीएसआर के तहत किए जा रहे विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने रोहड़ू मेले के समापन समारोह में की शिरकत : रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे- विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2039 केसों का निपटारा : हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं

हमीरपुर 09 सितंबर। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!