देश भर के कलाकार धर्मशाला की दीवारों पर बिखेरेंगे कला के जादू : रिइमेजिन धर्मशाला, दि आर्ट कैंपेन का डीसी ने किया शुभारंभ

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 20 मार्च। धर्मशाला शहर को और अधिक सुंदर और कलात्मक बनाने के उद्देश्य से आज धर्मशाला के सामुदायिक भवन में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने रिइमेजिन धर्मशाला, दि आर्ट कैंपेन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर नीनू शर्मा, उप मेयर, तेजिंदर कौर, नगर निगम धर्मशाला के कमिश्नर जफर इकबाल, ज्वाइंट कमिश्नर सुरेन्द्र कटोच, नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारी तथा कर्मचारी, वेस्ट वॉरियर्स संस्था से शशांक, निधि, आशना, करण तथा अन्य वेस्ट वॉरियर्स स्वयंसेवी और अन्य संगठनों के अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से धर्मशाला पूरे देश भर में बेहतर गंतव्य के रूप में उभर रहा है तथा इस शहर को सुंदर तथा स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर निगम की ओर से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिइमेजिन धर्मशाला, दि आर्ट कैंपेन धर्मशाला को और भी सुंदर और आकर्षक बनाने में कारगर साबित होगा।
इस अनूठे अभियान के तहत, देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार धर्मशाला की दीवारों पर अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। नागपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों से आए इन कलाकारों का उद्देश्य शहर की दीवारों को कैनवास में बदलकर उन्हें खूबसूरत चित्रों, सांस्कृतिक झलकियों और पर्यावरण संदेशों से सजाना है। इसमें हिमाचली संस्कृति की झलक भी शामिल होगी। इस पहल में धर्मशाला नगर निगम और वेस्ट वॉरियर्स का सहयोग रहेगा, जो इस अभियान को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने में योगदान देंगे।
नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त श्री जफर इकबाल ने कहा कि यह अभियान केवल शहर को सुंदर बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें भाग लेने वाले कलाकारों को कला के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पहचान भी मिलेगी। उनकी रचनात्मकता न केवल धर्मशाला की दीवारों पर चमकेगी, बल्कि यह कला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों, स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े कर्मचारियों और वेस्ट वॉरियर्स के स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर की सुंदरता को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अभियान के पीछे की सोच है कि हर रंग की अपनी भाषा होती है, हर आकृति के पीछे एक कहानी छिपी होती है। जब कला दीवारों पर उतरती है, तो शहर की आत्मा खिल उठती है!
रिइमेजिन धर्मशाला, दि आर्ट कैंपेन अभियान धर्मशाला को कला और संस्कृति के एक नए स्तर पर ले जाने का प्रयास है, जहां हर दीवार एक नई कहानी कहेगी और हर रंग शहर की आत्मा को दर्शाएगा। यह पहल न केवल शहर की सुंदरता में चार चाँद लगाएगी, बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को एक अनूठा मंच भी प्रदान करेगी।
All reactions:

1

Like

Comment
Send
Share
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भावनात्मक एवं वैचारिक रूप से भी मज़बूत बनें छात्र – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छात्र जीवन शिक्षा प्राप्त कर जीवन में सफलता की ओर बढ़ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेती, बागवानी और पशुपालन अर्थव्यवस्था की रीढ़: बलवीर चौधरी

ऊना 20 सितंबर: चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय अनुसंधान केन्द्र अकरोट में एक उर्वरक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चिंतपुर्णी के विधायक बलवीर चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खड़गे ने ऐलान किया : पार्टी सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार, कोई आए तो ठीक, ना आए तो ठीक

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान किया कि अगर गठबंधन सहयोगी उनकी लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते हैं, तो पार्टी सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी में बीएड की 1369 सीटें खाली : 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निजी बीएड कॉलेज में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अंतिम माप अप राउंड करने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्रों को 3 से...
Translate »
error: Content is protected !!