ऊना जिले में लॉन्च हुआ ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम*

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 20 मार्च। हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से क्रैक एकेडमी ने ऊना जिले में ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेशभर के 6,800 छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। क्रैक एकेडमी के सह संस्थापक ऋषि भारग्वा ने ऊना स्थित माया होटल में आयोजित प्रैस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रदेशव्यापी लॉन्च के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि यह पहल मेधावी छात्रों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ राज्य में रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी।
*प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग*
ऋषि भारग्वा ने बताया कि इस योजना के तहत क्रैक एकेडमी प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करेगी। इस योजना पर लगभग 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्र भाग ले सकेंगे।
*54,400 बच्चों को मिलेगी कोचिंग की सुविधा*
इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 54,400 बच्चों को कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसमें हर विस क्षेत्र से टॉप 100 छात्रों के लिए कोचिंग निःशुल्क रहेगी। अगले 200 छात्रों को 75 प्रतिशत तथा 500 छात्रों को 50 प्रतिशत की फीस में छूट दी जाएगी। ऋषि भारग्वा ने बताया कि इस योजना को सफल बनाने में राज्य सरकार पूरी सहायता प्रदान करेगी। परीक्षा की निगरानी शिक्षा विभाग करेगा, जबकि टेस्ट पेपर क्रैक एकेडमी तैयार करेगी।
*पायलट प्रोजेक्ट ज्वालामुखी में सफल, अब पूरे प्रदेश में विस्तार*
इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले कांगड़ा जिले की ज्वालामुखी विधानसभा में लागू किया गया था जिसमें 50 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। वर्तमान में ज्वालामुखी के 220 चयनित छात्रों को इस योजना के तहत मेरिट-आधारित कोचिंग दी जा रही है।
*प्रदेश में 90 से अधिक कोचिंग सेंटर, 5 हज़ार को मिलेगा रोजगार*
क्रेक एकेडमी न केवल छात्रों को कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाएगी बल्कि प्रदेश में लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। क्रैक एकेडमी 90 से अधिक कोचिंग सेंटर स्थापित करेगी जिससे 5 हजार लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा तथा अन्यों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।
*छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुनहरा अवसर*
ऋषि भारग्वा ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ हमारी यह साझेदारी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों को सशक्त बनाने और उनके भविष्य को संवारने का मौका है। उन्होंने छात्रों से इस सुनहरे मौके का पूरा लाभ उठाने और अपने करियर को मजबूती से आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
*शिमला के ऐतिहासिक पुस्तकालय का होगा नवीनीकरण*
क्रैक एकेडमी शिमला के रिज पर स्थित ऐतिहासिक पुस्तकालय के नवीनीकरण और रखरखाव पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस पुस्तकालय को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा ताकि छात्रों को बेहतर अध्ययन सुविधा मिल सके। इसके अलावा क्रैक एकेडमी राज्य के 4,500 अनाथ बच्चों को भी सहयोग प्रदान कर रही है जिससे वे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग का वार्षिक समारोह आयोजित : शिक्षा बनाती है मनुष्य को पूर्ण – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षित युवा ही समाज को नई राह दिखा सकते हैं। संजय अवस्थी...
हिमाचल प्रदेश

ऊना हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय किसान आन्दोलन का समर्थन | 

संतोखगढ़(ऊना) :अखिल भारतीय किसान सभा और सेन्टर आफ इन्डियन ट्रेड यूनियन (सीटू )जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए 14 दिसम्बर 2020 को  भारत के हर जिला स्तरीय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस मेले का आरएस बाली ने किया शुभारंभ : पर्यटन की दृष्टि से अंदरौली को विकसित करने के लिए खर्च किए जाएंगे 10 करोड़ रूपये – आरएस बाली

ऊना, 7 जनवरी – देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश पर्यटन के लिए बेहद खुबसूरत स्थल है। राज्य की बेहद खुबसूत जगहों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ता स्थल अंदरौली भी है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री के ‘मुक्त व्यापार समझौते’ को बताया आर्थिक क्रांति पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘कोरी’ घोषणाओं और अंतर्विरोधों पर सुक्खू सरकार को घेरा सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते...
Translate »
error: Content is protected !!