देश व समाज की तरक्की में श्रमिक वर्ग व शिल्पकारों का अहम योगदान: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 14 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने विश्वकर्मा दिवस पर लेबर अड्डा होशियारपुर, गांव ठरोली व अन्य समागमों में पहुंच कर श्रमिक भाईचारे व शिल्पकारों को भगवान विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार उनके हितों के लिए हमेशा कार्यशील है। उन्होंने कहा कि श्रमिक व शिल्पकारों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुुरिंदर कुमार, चेयरमैन दी होशियारपुर सहकारी कोआप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्रमिकों व शिल्पकारों के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है और उन्हें हर बुनियादी सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को उनके हित में सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हम मेहनतकश लोगों को सलाम करते हैं क्योंकि देश व समाज की तरक्की में मजदूर वर्ग का बहुत बड़ा योगदान होता है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के वास्तुकार माने गए हैं और इन्हें वास्तुकला का जनक कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमारे श्रमिक भाई, शिल्पकार वर्ग मशीनों व औजारों की सफाई कर इनका पूजन करते हैं। उन्होंने श्रमिक भाईचारे व शिल्पकार वर्ग को उनके समर्पण, प्रतिभा व कड़ी मेहनत के लिए सैल्यूट किया और कहा कि पंजाब सरकार उनके विकास के लिए वचनबद्ध और उन तक हर सरकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर
इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, पार्षद विजय अग्रवाल, प्रीतपाल, अशोक कुमार, राजन कुमार, कृष्ण गोपाल आनंद, प्रमोद शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 दिन रहा साथ……युवती की खूबसूरती के चक्कर में आ गया था जासूस -25 साल के देवेंद्र सिंह को किया गिरफ्तार

पानीपत  : पानीपत में जासूस नोमान इलाही की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में एक और जासूस पकड़ा गया जो पाकिस्तान को सूचनाएं पहुंचाता था। हरियाणा पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने वीरवार देर रात...
article-image
पंजाब

विश्व कल्याण के लिए करवाए जा रहे 1101 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ में शामिल होकर आप सभी आहुतियां डाले : पूर्व सांसद खन्ना

1101 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ के निमंत्रण पत्र बीत इलाके में पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना बिभिन्न शख्सियतों को किए भेंट गढ़शंकर।  श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन, होशियारपुर में 19 से 25 फरवरी...
article-image
पंजाब

आइसक्रीम को लेकर विवाद ,चली गोलियां : आइसक्रीम पार्लर मालिक, ग्राहक व उसकी पत्नी घायल

फिरोजपुर :फिरोजपुर में ज्ञानी आइसक्रीम पार्लर पर आइसक्रीम को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां चल गई और इस दौरान दोनो पक्षों चली गोलियों में दो व्यक्तियों के इलावा एक महिला भी गंभीर रूप...
article-image
पंजाब

पति ने घोटा पत्नी का गला, हत्या : शख्स ने वीडियो बनाकर किया गुनाह कबूल

माछीवाड़ा :  माछीवाड़ा के नजदीकी गांव मंड सुखेवाला में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह, जो कंबाइन चलाने...
Translate »
error: Content is protected !!