देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

by
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन देहरा उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 13 पद भरने हेतु 18 दिसंबर को एसडीएम देहरा के कार्यालय में साक्षात्कार रखे गए थे। उन्होंने बताया कि निर्धारित साक्षात्कार प्रक्रिया को प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
इस दौरान ग्राम पंचायत त्रिपल के आंगनबाड़ी केंद्र कोठार , ग्राम पंचायत बनखंडी के आंगनबाड़ी केंद्र बनखंडी , ग्राम पंचायत कल्लर के आंगनबाड़ी केंद्र बगरोट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने थे। वहीं ग्राम पंचायत बनखंडी के मधिणी केंद्र , मेहवा के धनोटू , हरिपुर के अप्पर हरिपुर , हरिपुर के सुखा तालाब, भटोली फकोरियां के मंगरोली , नौशहरा के नौशहरा , घेड़ के बनटिल्ली , घेड़ के घेड़, ठठलेहड के नौण , खबली के अप्पर मारियारी , शिवनाथ के शिवनाथ , बौंगता के बौंगता , खेरियां के खेरियां केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाने थे। इस संदर्भ में 18 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय देहरा में निर्धारित साक्षात्कार प्रक्रिया को प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पशु चिकित्सालय सभागार के निर्माण पर खर्च होंगे 58 लाख रूपए, 6 माह के भीतर तैयार होगा ऊना पशु चिकित्सालय में सभागार: सत्ती

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने आज पशु पालन विभाग के उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना में बनने वाल सभागार का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय...
हिमाचल प्रदेश

राजस्व मंत्री व शिक्षा मंत्री ने आपदा प्रभावित कोटखाई उपमण्डल में विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

शिमला, 27 जुलाई – राजस्व, बागवानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज आपदा प्रभावित कोटखाई उपमण्डल के कोकू नाला पुल, दलसार और खल्टू नाला का निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने रखी शारौंथा स्कूल भवन की आधारशिला : 2.35 करोड़ से पूर्ण होगा निर्माण कार्य

शिमला, 29 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारौंथा के भवन का शिलान्यास किया। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फैंसी नंबर लेने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू : 30 फ़ीसदी एडवांस राशि करानी होगी जमा

शिमला : परिवहन विभाग ने फैंसी नंबर पोर्टल में जरूरी बदलाव पूरे कर परिवहन विभाग ने वाहनों के लिए अपना मनपसंद का फैंसी नंबर लेने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!