देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

by
एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 233.55 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मंगलवार को उन्होंने देहरा क्षेत्र के लोगों को 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं भी समर्पित की थीं।
मुख्यमंत्री ने देहरा में जलशक्ति विभाग के सर्कल कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने देहरा में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता संचालन सर्कल भवन को भी समर्पित किया, जिससे लगभग पांच लाख की आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 7.26 करोड़ रुपये से निर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ब्लॉक और ग्राम पंचायत बाड़ा में सुनहेत-बस्सी सड़क पर नारद खड्ड पर 1.75 करोड़ रुपये से बने पुल का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने देहरा बाईपास पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 10 लाख रुपये की प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह समाज के सभी वर्गों का सम्मान करते हैं तथा राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास, कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देहरा में 38 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले परिधि गृह भवन, नागरिक अस्पताल देहरा में 26.82 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट ब्लॉक, देहरा में 99 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त कार्यालय भवन, 4.73 करोड़ रुपये की लागत से वन विश्राम गृह, देहरा, सुनहेत से बस्सी सड़क पर देही खड्ड पर 4.12 करोड़ रुपये की लागत से पुल, सुनहेत से बस्सी सड़क पर ढलियारा खड्ड पर 8.77 करोड़ रुपये की लागत से पुल, देहरा क्षेत्र में यूवी और गैसीय क्लोरीनेशन के साथ 43 करोड़ रुपये की लागत से 24 जलापूर्ति योजनाओं के जल उपचार संयंत्र का शिलान्यास किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल ने वापस लौटाया अयोग्य MLA की पेंशन बंद करने वाला विधेयक

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में एंटी डिफेक्शन लॉ  के तहत अयोग्य घोषित पूर्व विधायकों की पेंशन बंद  करने वाला विधेयक गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल ने सुक्खू सरकार को कुछ आपत्तियां लगाकर वापस भेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट, जानें सभी की प्रतिक्रियाएं : प्रतिभा सिंह

शिमला : हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधानसभा में प्रस्तुत बजट को प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गलुआ में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य पर जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र गलुआ में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!