ईरान में कहर के बाद जंग में कूदा हिजबुल्लाह : इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन की बारिश, आईडीएफ ने शुरू किया जवाबी हमला

by

तेल अवीव: इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद लेबनान का मिलिशिया संगठन हिजबुल्लाह भी जंग में कूद गया है। ईरान के प्रॉक्सी समूह ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात इजरायल पर रॉकेट से हमला बोल दिया।

चरमपंथी समूह ने कहा कि उसने इझरायल की ओर मिसाइल और ड्रोन लॉन्च किए हैं। समूह ने इसे सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया है। नवंबर 2024 में इजरायल के साथ सीजफायर के बाद हिजबुल्लाह का इजरायल के खिलाफ यह पहला हमला है।

इन हमलों के बाद इजरायली सेना (IDF) ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला करने शुरू कर दिया है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। IDF ने कहा कि उसने बेरूत इलाके में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारियों पर हमला किया और एक केंद्रीय शख्स को निशाना बनाया। इजरायली सेना ने इस शीर्ष अधिकारी के नाम की जानकारी नहीं दी है।

दक्षिणी लेबनान से गांवों को खाली करने को कहा

IDF ने कहा वह संगठन को इजरायल के लिए खतरा बनने और उत्तर के लोगों को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं देगा। आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के हमले का पूरी ताकत से जवाब देने की कसम खाई और कहा कि आतंकी संगठन हिजबुल्लाह लेबनान को बर्बाद कर रहा है। इस उकसावे की जिम्मेदारी उसी की है। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के 53 गांवों और कस्बों के लोगों से अपने घर खाली करने को कहा है।

नईम कासिम ने दी थी धमकी

हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम ने जनवरी में कहा था कि अमेरिका अगर ईरान पर हमला करता है तो वह न्यूट्रल नहीं रहेगा। शनिवार को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद लेबनान की सरकार ने कहा था कि वह किसी को भी देश को लड़ाई में नहीं घसीटने देगी। इस बीच IDF ने घोषणा की है कि इजरायली एयर फोर्स ने तेहरान के बीचों-बीच ईरानी सरकार के ठिकानों पर हमलों की एक नई लहर शुरू की है। ईरान की अर्धसरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने राजधानी तेहरान के इलाकों में धमाकों की खबर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को किया सम्मानित

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके : राजधानी में ही रहा केंद्र

एएम नाथ। दिल्ली : भूकंप से एक बार फिर धरती हिल गई है। सोमवार सुबह दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र राजधानी में ही था। भूकंप का असर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Una News सुबह 7 से सायं 3 बजे तक डलेंगी वोट …पंचायती राज चुनावों के लिए जिला ऊना पूरी तरह तैयार, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर व्यापक प्रबंध

पहले चरण में 86 पंचायतों के लिए होगा मतदान,  मतदान के लिए पहचान पत्र या स्वीकृत दस्तावेज साथ लाना जरूरी – उपायुक्त रोहित जसवाल। ऊना, 25 मई। जिला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बड़सर अस्पताल को 100 बिस्तरों की क्षमता में स्तरोन्नत करने की घोषणा की : बड़सर में 17.45 करोड़ रुपये से निर्मित मिनी सचिवालय जनता को किया समर्पित

सड़कों के लिए 96 करोड़ रुपये किए जा रहे खर्च 65 करोड़ रुपये की योजना से बाबा बालकनाथ मंदिर का किया जा रहा सौन्दर्यीकरण एएम नाथ। बड़सर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!