ईरान का सबसे बड़ा दावा : PM ऑफिस पर मिसाइल हमला, नेतन्याहू गायब

by

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  ने दावा किया है कि उसने अपने ताजा मिसाइल हमले में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस को निशाना बनाया है। IRGC का कहना है कि यह एक ‘सरप्राइज’ हमला था, जिसमें इजरायली वायु सेना के कमांडर के ठिकाने पर भी अटैक किया गया। ईरान टाइम्स के मुताबिक, IRGC ने दावा किया है कि इस हमले के बाद नेतन्याहू का कुछ पता नहीं है और उनकी हालत ‘अस्पष्ट’ है।

IRGC पब्लिक रिलेशंस ने कथित तौर पर कहा, “अपराधी इजरायली पीएम, नेतन्याहू के ऑफिस और इजरायली वायु सेना के कमांडर के ठिकाने पर 10वीं लहर के दौरान खेबर शेकन बैलिस्टिक मिसाइलों से टारगेटेड और सरप्राइज हमला किया गया। यह हमला ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है। इस जंग का दायरा अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैलता दिख रहा है, जिसमें तेहरान समर्थित मिलिशिया भी शामिल हो गए हैं।

ईरान ने इजरायल और कई अरब देशों पर मिसाइलें दागीं, जबकि हिजबुल्लाह ने लेबनान से इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया। जवाब में, इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और दक्षिणी लेबनान में भारी हवाई हमले किए। लेबनानी अधिकारियों ने कम से कम 31 मौतों की सूचना दी है। इजरायल ने 100,000 से ज्यादा रिजर्व सैनिकों को तैनात किया है और लंबी लड़ाई की चेतावनी दी है।

यह तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद से सैकड़ों लोग मारे गए हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट ने 131 शहरों में कम से कम 555 मौतों की रिपोर्ट दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार ने लोगों को राहत देने का बड़ा फैसला लिया : नंबरदार, पंचायत सचिव, स्कूल प्रिंसिपल और हेडमास्टर भी सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन कर सकते

चंड़ीगढ़ : पंजाब में जिस तरह पटवारी सर्किल में उपस्थित नहीं रहते हैं उसकी वजह से सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से काफी मुश्किलें हो रही है। प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भांजे का मर्डर : मामा और 2 मौसे गिरफ्तार, जंगल में मारकर फेंका था, आखिरी कॉल युवक ने की थी पत्नी को

एएम नाथ।  ज्वालामुखी (कांगड़ा) :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के मझीन भटाल खुर्द हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी मृतक के ही रिश्तेदार...
article-image
पंजाब

CMO भ्रष्टाचार केस में फिर टली सुनवाई, अब 8 सितंबर को हाईकोर्ट में होगी बहस : CBI-ED ने मांगा एक दिन का समय, ED ने DGP को तीन बार भेजे थे पत्र

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में शुक्रवार को होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गई। CBI और ED की ओर से जवाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में अवरुद्ध हुई सभी पेयजल योजनाएं सुचारू- अपूर्व देवगन

चंबा, 17 जुलाई : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि गत दिनों में भारी बारिश के कारण जिला में क्षतिग्रस्त अधिकांश सड़कें, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। जिला में सभी...
Translate »
error: Content is protected !!