जिला में अवरुद्ध हुई सभी पेयजल योजनाएं सुचारू- अपूर्व देवगन

by

चंबा, 17 जुलाई : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि गत दिनों में भारी बारिश के कारण जिला में क्षतिग्रस्त अधिकांश सड़कें, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। जिला में सभी पेयजल योजनाओं को सुचारू कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है ।
उन्होंने बताया कि आज दोपहर 4 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में 168 सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा कर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। अब केवल 16 विभिन्न सड़क मार्गों को बहाल करने का कार्य प्रगति पर है ।
जल शक्ति विभाग ने विशेष कार्य योजना एवं तत्परता से कार्य व्यवस्था को अंजाम देते हुए अभी योजनाओं को शुरू कर दिया गया है।
विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर उन्होनें बताया कि 572 विद्युत ट्रांसफार्मरों को कार्यशील कर दिया गया है। जल्द 92 शेष बचे विद्युत ट्रांसफार्मरों को कार्यशील करने के लिए विद्युत बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम युद्ध स्तर पर व्यवस्था बहाली में जुटी हुई है ।
उन्होंने किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नम्बर 1077 अथवा दूरभाष नम्बर 01899-226950, 98166-98166 पर सूचित करने का आग्रह किया है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तूफानी चुनाव प्रचार, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना : कांग्रेस सरकार अपने घोर वित्तीय कुप्रबंधन के कारण आज राज्य को गंभीर वित्तीय आपातकाल के दौर में ले आई

पूरे हिमाचल प्रदेश में भीषण आपदा के बाद से ही लगातार तमाम विकास कार्यों पर लगा हुआ है पूरी तरह से पूर्ण विराम एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया कहा…… प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं लोगों की समस्याएं

चंबा, 15 जुलाई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा में हिमाचल प्रदेश में चली चुनावी जंग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मतदान की तारीख करीब आने के साथ ही प्रदेश के नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे और सोशल मीडिया को अपने...
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ को पंचायत क्षेत्र में लाने की उठी मांग

ऊना :  ऊना में आयोजित किए गए जनमंच के दौरान अधिकतर शिकायतें व मांग पुलिस विभाग, राजस्व तथा जल शक्ति विभाग से संबंधित रही। जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने...
Translate »
error: Content is protected !!