भांजे का मर्डर : मामा और 2 मौसे गिरफ्तार, जंगल में मारकर फेंका था, आखिरी कॉल युवक ने की थी पत्नी को

by
एएम नाथ।  ज्वालामुखी (कांगड़ा) :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के मझीन भटाल खुर्द हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी मृतक के ही रिश्तेदार हैं, जिनकी पहचान राकेश निवासी अधवाणी (मासड़), राजेश निवासी कथोग (मौसे) और दिलीप सिंह निवासी भटाल खुर्द (मामा) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 103 और 3/5 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है.
शनिवार को उन्हें देहरा कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने की है. इस हत्याकांड के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. वहीं, पुलिस ने भी भरोसा दिलाया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या आपसी कहासुनी के चलते हुई. सभी आरोपी घटना के समय शराब के नशे में थे और आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में आकर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर नवीन चौधरी उर्फ विंटा (25) की हत्या कर दी.
25 वर्षीय नवीन चौधरी उर्फ विंटा, जो अंब पठियार का रहने वाला था, बीते मंगलवार को अपने मामा के घर लेंटर डालने गया था. वहां वह रातभर रुका, जबकि उसकी पत्नी शाम को घर लौट आई थी. लेकिन अगले दिन सुबह उसका शव मंझीन के पास भटाल खुर्द के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. मृतक की पत्नी रेखा ने मीडिया को बताया कि रात
करीब 10:30 बजे नवीन ने फोन कर कहा था कि उसे उसके ही रिश्तेदार मार रहे हैं और वह तुरंत गाड़ी भेजे. लेकिन इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. अगली सुबह उसका शव जंगल में मिला, जिससे हत्या की पुष्टि होती है.
 साक्ष्य जुटा रही पुलिस- जगह-जगह खून के धब्बे
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनमें – खून से सनी लकड़ियां, जूते और कपड़े, घसीटने के निशान और टूटी झाड़ियां शामिल हैं. ये सबूत इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि हत्या जंगल में ही की गई और शव को घसीटकर फेंका गया. हत्या के बाद घटनास्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ लोग कह रहे हैं कि “इसे मार दिया गया है, और अगर इसे यहां से नहीं हटाया गया, तो इसे घसीटकर जंगल में फेंक दिया जाएगा”. इस वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।
मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने
पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक नवीन चौधरी के खिलाफ ज्वालामुखी थाना में चोरी के तीन मामले दर्ज थे. इनमें मोबाइल, बाइक और पेट्रोल चोरी के मामले शामिल हैं।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसी के आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर हत्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
मृतक का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज, कांगड़ा में किया गया. रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें और शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि होती है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
क्या कहती है पुलिस
डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और मझीन भटाल खुर्द हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी मृतक के ही रिश्तेदार हैं, जिनकी पहचान राकेश निवासी अधवाणी (मासड़), राजेश निवासी कथोग (मासड़) और दिलीप सिंह निवासी भटाल खुर्द (मामा) के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 103 और 3/5 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. शनिवार को उन्हें देहरा कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा, “हमने फोरेंसिक टीम की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. जल्द ही हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा.” गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 45 दिन में यह 11वां मर्डर है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा की 17 जिला कार्यक्रणियां घोषित, जल्द आएगी प्रदेश की टीम : बिंदल

हिमाचल में जिला स्तर पर बने 874 सदस्य एवं पदाधिकारी जिसमें महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी 258 500 सांसदों वाली कांग्रेस आज सिमट कर रह गई एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति हिमाचल में गिरफ्तार

एएम नाथ। कुल्लू । थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के तार कहां कहां जुड़े हैं, इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ के जंगल मे 14 वर्षीय नाबालिग युवती का जला हुया शव पुलिस ने बरामद

गढ़शंकर l  गांव खुरालगढ़ के जंगल मे 14 वर्षीय नाबालिग युवती का जला हुया शव पुलिस ने बरामद किया है। सिटी थाना नवांशहर की पुलिस एसएचओ अवतार सिंह की अगुआई में देर शाम जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्त ऊना अभियान की टास्क फोर्स समिति की बैठक : नशामुक्त ऊना अभियान ने पकड़ी रफ्तार: एसडीएम

सोशल मीडिया पर दिया जा रहा नशे के खिलाफ संदेश ऊना 18 अगस्त: नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गठित खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स समिति ऊना की माह जून, जुलाई में एक्शन टेकन रिपोर्ट पर...
Translate »
error: Content is protected !!