दूल्हा और परिवार चुपके से भागे : एक-एक कर बराती वहां से भागे

by

फिरोजाबाद : शिकोहाबाद में धूमधाम से बरात पहुंची, बरातियों ने दावत खाई और फिर जयमाला भी हो गई। इसके बाद इंतजार था सात फेरों का, लेकिन तभी बरातियों की संख्या कम होने लगी। एक-एक कर बराती वहां से भागे, तो दूल्हा और उसके परिवार के लोग भी चुपके से भाग निकले। मामला किसी को समझ में नहीं आ रहा था, फिर पता चला कि दूल्हा पक्ष शादी में स्कॉर्पियो कार नहीं मिलने से नाखुश था, इसी वजह से शादी तोड़ दी।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित आराध्य गेस्ट हाउस में बीती रात फर्रुखाबाद से बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के राजेंद्र सिंह यादव निवासी गलामाई थाना मक्खनपुर ने बारात का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद दावत की रस्म हुई। घुड़चढ़ी के बाद जयमाला हुई और दूल्हा-दुल्हन ने साथ खाना भी खाया। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने दहेज में एक स्कॉर्पियो की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष एक-एक करके भाग गए। इसके बाद दूल्हा भी चुपके से भाग खड़ा हुआ।
बरात और दूल्हा को वहां न देखकर लड़की पक्ष के लोग हैरान हो गए। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन दूल्हे और उसके परिवार वालों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने फोन से भी संपर्क किया, लेकिन किसी से कोई संपर्क नहीं हो सका । पीड़ित पिता ने थाने में दूल्हा ललित यादव और उसके पिता सुरेश यादव के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि सुरेश यादव उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में आईटीआई के पद पर तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दुल्हन बनी विनीता अपने हाथों में मेहंदी लगाए हुए दूल्हे का इंतजार कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

अमृतसर – गणतंत्र दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में एक...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा करीब 40 जवानों के हवाले : पहले डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में करीब 15 पुलिस जवान

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान की तर्ज पर ही उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में करीब 15 पुलिस जवान तैनात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विकास खंड ऊना के बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ का किया शुभारंभ

ऊना, 15 सितम्बर – कृषि विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...
article-image
पंजाब

गुरदासपुर के डीसी और पर्यावरण विभाग के सचिव को एक-एक लाख रुपये का जुर्माना एनजीटी ने लगाया

गुरदासपुर : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गुरदासपुर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पर्यावरण विभाग के सचिव पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में पेश...
Translate »
error: Content is protected !!