देह व्यापार के आरोप में होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी सहित 9 आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने 9 लोगों को किया काबू

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के किशनगढ़ स्थित निजी  होटल पर देर रात पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां से होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस होटल में यह धंधा कहां से चल रहा था। कितने दिनों से यह अवैध धंधा यहां चल रहा था। पुलिस दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करेगी। इसके बाद दोनों आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल किया जाएगा।
पुलिस के डीएसपी पी अभिनंदन ने बताया होटल में देह व्यापार के साथ-साथ सट्टे और जुए के धंधे का मामले में पुलिस ने 9 लोगों को काबू किया था। लेकिन यह आरोप बेलेएबल होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई है। डीएसपी पी अभिनंदन खुद पुलिस टीम के साथ इस होटल में पहुंचे थे। पुलिस को देखकर यह लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें मौके से काबू कर लिया।

डीजीपी को मिली थी गुप्त सूचना : चंडीगढ़ के डीजीपी सुरेंदर सिंह यादव को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने डीएसपी को इस पर कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। उन्हें किसी ने बताया था कि इस होटल में देह व्यापार और जुआ सट्टे का काम चलता था। हालांकि मामले में पुलिस पर सवाल खड़े होते हैं कि अगर डीजीपी को इसकी सूचना मिल सकती है, तो स्थानीय पुलिस को इसके बारे में कोई सूचना क्यों नहीं थी। डीजीपी सुरेंदर यादव की नियुक्ति के बाद यह इस तरह की बड़ी कार्रवाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सावधानियों से ही बीमारियों से बचा जा सकता है : एसएमओ डॉ. रमन कुमार

गढ़शंकर 7 मार्च (रमा) : कोविड 19 महामारी से बचाव तथा डेंगू व मलेरिया के संभावित खतरे को देखते हुए एसएमओ सिविल अस्पताल गढ़शंकर डॉ. रमन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे में धुत्त टूरिस्ट की वजह से गई जान- टैक्सी चालक की मौत, 4 माह पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती

रोहित भदसाली।  हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के 30 साल के युवा टैक्सी चालक को नशे में धुत्त एसयूवी चालक की लापरवाही का शिकार होना पड़ा. हादसे में 30 साल के चालक युवराज राणा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरा पति जानवर : हैवानियत की शिकार सिपाही की पत्नी का दर्द, दिल दहला देने वाला मामला आया सामने

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुरादाबाद में एक सिपाही द्वारा अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार की गईं। गंभीर हालत...
Translate »
error: Content is protected !!