बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला -अनमोल विश्नोई ‘वांटेड’ आरोपी घोषित : गिरफ्तार 26 आरोपितों पर लगा मकोका

by
मुंबई। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को ‘वांटेड’ आरोपित घोषित किया है। उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगा दिया है। यही नहीं, इस मामले में गिरफ्तार 26 आरोपितों पर भी मकोका लगाया गया है।
        क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम सहित 26 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा पूर्व में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके सीने में दो गोलियां लगी थीं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी नहीं बच सकी थी।
जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी में भूमिका के लिए अमेरिका में गिरफ्तार किया जा चुका है। संदिग्ध मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और जिशान मोहम्मद अख्तर अभी भी फरार हैं।
लारेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा मोहाली में गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद
स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने लारेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को मोहाली के फेज-6 से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई जो रोपड़ जिले के जेतेवाल गांव का निवासी है। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के अधिकारियों ने बताया कि गुरदीप सिंह लारेंस के साथ पटियाला जेल में बंद था, जहां दोनों ने ट्राइसिटी में आपराधिक साजिशों को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
पुलिस ने आरोपित से दो अवैध हथियार जब्त किए। इनमें एक .30 बोर और एक .32 बोर की पिस्टल हैं। इसके अलावा आठ कारतूस भी बरामद हुए हैं। गुरदीप सिंह पटियाला जेल में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। जो अभी जमानत से जेल से बाहर आया था।
जांच एजेंसियों का मानना है कि वह जेल में रहते लारेंस गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। लारेंस बिश्नोई उसे जेल से बाहर जाने के बाद अपराधों को अंजाम देने की साजिशें रच रहा था। गुरदीप सिंह का ट्राईसिटी में इरादा टार्गेटिंग किलिंग को अंजाम देना था।
पाकिस्तान से आई जिगाना और ग्लाक पिस्टल की खेप बरामद :  पंजाब में पाकिस्तान बार्डर से तस्करी कर लाई गई अत्याधुनिक हथियारों की खेप को बरामद करते हुए अमृतसर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने इसकी पुष्टि की है। दोनों के पास से आठ पिस्टल बरामद की गई हैं। इसमें चार आस्ट्रिया में बनी ग्लाक पिस्टल, तुर्किए में बनी नौ एमएम की दो पिस्टल और जिगाना की दो .30 बोर की एक्स शाट पिस्टल बरामद हुई हैं। साथ ही 10 गोलियां भी मिली हैं। पुलिस में आरोपितों के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह पिस्टल किसे सप्लाई की जानी थी इस बाबत जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब होगा नशा मुक्त, गैंगस्टर कल्चर भी होगा खत्म : डीजीपी ने मीटिंग में एससपीज को दिए कड़े निर्देश

डी.जी.पी. पंजाब ने सभी जिला पुलि प्रमुख के साथ की विशेष बैठक चंडीगढ़: 26 जुलाई :डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने यहां पंजाब पुलिस हैड क्वार्टर में सभी सीपीज/एसएसपीज के साथ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीएसपी को टिप्पर से कुचला : अवैध खनन को लेकर रेड पर पहुंचे थे डीएसपी सुरेन्द्र सिंह

मेवात: 19 जुलाई: हरियाणा में नूंह में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद छापा मारने गए डीएसपी सुरेन्द्र सिंह को टिप्पर से कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तावड़ू...
article-image
पंजाब

लंगर हॉल टेंट लगाने का कार्य का शुभारंभ पंडित विक्रांत रणदेव ने किया

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतापूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिः गढ़शंकर दुआरा क्षेत्रवासीयों के सहयोग से 26 जून से होशियारपुर रोड पर पनसप गोदाम गढ़शंकर के पास श्री अमरनाथ जी एवं अन्य धार्मिक स्थलों की...
article-image
पंजाब

28th Annual Free Eye Camp

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.12 : Gurudwara Mittha Tiwana, Hoshiarpur, will organise its 28th annual free eye camp, dedicated to the memory of Mahant Baba Tara Singh Ji Sevapanthi, at Bhai Kanhaiya Ji Charitable Blood Centre &...
Translate »
error: Content is protected !!