दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का नतीजा रहा शानदार : हर्षित ने दसवीं कक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक और  वर्णप्रीत कौर ने बाहरवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक लेकर होशियारपुर जिले में प्रथम स्थान किया हासिल

by

गढ़शंकर, 14 मई  :  दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का सीबीएससी बोर्ड की दसवीं व बाहरवीं कक्षा की घोषित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम शानदार रहा । यह जानकारी देते हुए स्कूल की डायरेक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि  हर्षित ने दसवीं कक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक और  वर्णप्रीत कौर ने बाहरवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक लेकर होशियारपुर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिससे स्कूल व छात्रों के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा के 28 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक व कुल 158 छात्रों में से 128 छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बाहरवी कक्षा के 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर व कुल 178 छात्रों में से 149 छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, छात्रों व उनके परिजनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पाकिस्तान में पहली बार पढ़ाई जाएगी संस्कृत : लाहौर यूनिवर्सिटी ने इतना बड़ा फैसला आखिर लिया क्यों?

1947 में हुए बंटवारे के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी संस्कृत भाषा पढ़ाई जाएगी. लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) ने संस्कृत भाषा का कोर्स शुरू...
article-image
पंजाब

कर्ज विवाद को लेकर युवक की हत्या : दंपत्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

कपूरथला :  पंजाब के कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने उधार दिए गए 40,000 रुपये वापस मांगे थे। बेगोवाल पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ हत्या...
article-image
पंजाब

डॉ. मोनिका पीयू रीजनल सेंटर लॉ डिपार्टमेंट की पहली प्रोफेसर बनी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  डॉ. मोनिका पीयू रीजनल सेंटर होशियारपुर के लॉ डिपार्टमेंट की पहली प्रोफेसर बनी है। डॉ. मोनिका के 81 रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके है तथा वह 8 किताबें लिख चुकी...
Translate »
error: Content is protected !!