साहिबजादा अजित सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल की दसवीं कक्षा के नतीजा रहा शानदार

by
गढ़शंकर, 14 मई  : सीबीएसई द्वारा दसवीं कक्षा की परीक्षा के घोषित परिणामों में साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल महिलपुर का नतीजा शत प्रतिशत रहा। इस कि जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल मैडम राजविंदर कौर ने बताया कि 15 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर किए।
                       उन्होंने बताया कि दसवीं की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले 57 में से 40 छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया, इसमें से किरणदीप कौर ने 90 प्रतिशत, धनवत कौर ने 89.6 प्रतिशत, करमनप्रीत कौर ने 89.5 प्रतिशत, महक राणा व सिमरन कौर ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने शानदार नतीज़े लाने पर स्कूल स्टाफ, छात्रों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शरणजीत कौर बैंस, चरनजीत कौर, गुरजीत कौर, हरजिंदर कौर, हरपिंदर कौर, सोफिया, राजविंदर कौर, सिमरन कौर, कुलवीर कौर, सुनीता मैडम, संतोष बैंस, गुरजीत कौर, स्नेह लता, गुरविंदर कौर, कमल कुमार व दलजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान की हवेली में से तीन भैंसें चोरी

माहिलपुर । 14 सितंबर : माहिलपुर  ब्लाक के भुनो गांव में किसान की हवेली से चोरों ने तीन भैंसें चोरी कर ले गए। इस संबध में जानकारी देते हुए मेजर सिंह निवासी भूनो ने...
article-image
पंजाब

तबादले के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़े ठेका मुलाजिम : यूनियन ने शुरू किया धरना

फतेहगढ़ साहिब। वाटर सप्लाई स्कीम के ठेका मुलाजिम तबादला होने पर शुक्रवार सुबह टंकी पर चढ़ गया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक मुलाजिम यूनियन नेता के साथ टंकी पर ही था। मुलाजिम के...
article-image
पंजाब

12 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के छह गुर्गों को दबोचा

चंडीगढ़ : सीआईए टीम रूपनगर ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के छह गुर्गों को दबोचा है। आरोपियों के पास से 12 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने हथियार तस्करी की एफआईआर...
Translate »
error: Content is protected !!