मानव श्रृंखला से देंगे ‘वोट करेगा ऊना’ का संदेश

by
ऊना, 14 मई। जिला में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें एक और नवीन एवं रचनात्मक पहल करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर ऊना जिला वासियों को वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वीप के तहत बुधवार 15 मई को किए जा रहे इस आयोजन में आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन के मैदान में जिला ऊना के मैप पर आधारित मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। यह आयोजन दोपहर बाद 3 से 4 बजे के बीच होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तमाम गतिविधियां आयोजित कर रहा है। हमारा प्रयास है कि पहली जून को सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर संबंधित मतदान केंद्र पर अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के निर्माण में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अन्यों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वेव्स डॉक बाज़ार 2026 के व्यूइंग रूम के लिए आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे वेव्स डॉक बाज़ार 2026...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला जाच्छ गांव का प्रतिनिधिमंडल, रास्ते की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 फ़रवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से आज(बुधवार) को जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर के गांव जाच्छ में रास्ते की समस्या को लेकर गुरु रविदास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 अगस्त तक स्कूल बंद रखने के DC ने किया आदेश जारी : उपायुक्त ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए अबादा बराना स्कूल के भवन का किया निरीक्षण

ऊना, 25 अगस्त. ऊना जिले में जारी भारी वर्षा के बीच जिला प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से कदम उठाने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश की 4 आईटीआई में शुरू किये हैं कृषि आधारित पाठयक्रमः राजेश धर्माणी

कन्दरौर में डेरीका फार्म के उद्घाटन अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर : नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!