दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में एलुमनाई मीट दौरान सुरमई शाम का शानदार आयोजन : कवल रुहदारी कवल ग्रुप के कलाकारों ने सूफी रंग में रंगे गीत संगीत की दी प्रस्तुति

by

गढ़शंकर। दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में सत्र 1984 से 2009 तक के पूर्व छात्र की एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने अपने फुर्सत के जीवन के अनमोल समय को याद करते हुए इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के मुख्य द्वार पर दण्डवत प्रणाम करते हुए प्रवेश किया तथा स्कूल प्रबंधन  द्वारा ढोल बजाकर अतिथि विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मौजूदा विद्यार्थियों द्वारा कलात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमें ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा जसमीन कौर ने प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने मधुर गीत पंजाबी लोक गीत हीर को अपनी आवाज से गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर संस्था के संस्थापक स्व. प्रिंसिपल बलवंत सिंह संधू एवं स्व. बलविंदर कौर संधू  को याद करते हुए सभी की आंखें नम हो गईं और आए हुए पुराने छात्रों और अतिथियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्कूल के खूबसूरत ऑडिटोरियम में सुरमई शाम कार्यक्रम के तहत पंजाब के मशहूर कवल रुहदारी कवल ग्रुप के कलाकारों ने सूफी रंग में रंगे गीत संगीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों से संवाद कर 1977 में रखी गई स्कूल की आधारशिला से लेकर वर्तमान समय तक के अथक सफर को साझा किया।
फोटो : स्कूल की डायरेक्टर हरप्रीत कौर व पूर्व विधार्थी स्कूल के संस्थापक स्व. प्रिंसिपल बलवंत सिंह संधू एवं स्व. बलविंदर कौर संधू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 करोड़ 65 लाख रुपये लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के विकास के लिए मिले ; होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए फंड्स की की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी:-सांसद राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर: 15वें वित्त आयोग ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र को 22 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि जारी की है। इस राशि का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में बुनियादी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए :कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : पार्टी ने लिया एक्शन

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक लड़की को...
article-image
पंजाब

मान सरकार के डिजिटल विजन से ईजी रजिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड : 6 महीनों में 3.70 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई दर्ज

चंडीगढ़ः पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ पहल पंजाब की संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली में एक नया मील का पत्थर साबित हुई है, जिससे पूरे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार : लाखों की सात पिस्टल और चार देसी कट्टे बरामद

मध्यप्रदेश के खरगोन पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर पंजाब के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोपी गगनदीप सिंह के कब्जे से सात पिस्टल और...
Translate »
error: Content is protected !!