राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

by
प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन करने के लिए स्वयंसेवकों का किया मार्गदर्शन
एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी में वीरवार से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर 26 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया जी के द्वारा किया गया। इनके साथ सलूणी पंचायत के उप प्रधान, पीटीए अध्यक्ष एवं उनके सहयोगी भी मौजूद रहे।
शिविर का उद्घाटन समारोह राष्टीय सेवा योजना इकाई के कार्यकारी अधिकारी सहायक प्रवक्ता पंकज ने स्वयं सेवियों को संबोधित करते हुए किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने इस सात दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन करने के लिए स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। तत्पश्चात जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया और स्वयं सेवकों से नेतृत्व कौशल हासिल करने, सामाजिक मुद्दों के बारे में अपनी समझ बढ़ाने और बदलाव लाने के लिए खुद को सशक्त बनाने के लिए कहा। इस उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को इस सात दिवसीय विशेष शिविर के नियम उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी दी। और इस सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महाविद्यालय के स्टाफ के सदस्य सहायक प्रवक्ता पिंकी देवी, सहायक प्रवक्ता दिनेश शर्मा, सहायक प्रवक्ता गुर देव, सहायक प्रवक्ता सौरभ मिश्रा, सहायक प्रवक्ता शुभम डोगरा भी मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रवक्ता पंकज ने सभी का धन्यवाद किया और और शिविर के प्रारंभ होने के लिए सबको ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक समागम शुरु

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  हर साल की तरह गांव भाम में मां भामेश्वरी देवी जी के मंदिर में वार्षिक समागम 29 से 31 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ ध्वजा भ्रमण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन

शिमला 11 मार्च – जिलाधीश शिमला एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द ग्रेट खली – हिमाचल प्रदेश में खोलेंगे रेसलिंग एकेडमी : पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ग्रेट खली पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल में हुए शामिल

स्थानीय लोगों को रोजगार और राज्य सरकार को मिलेगा रेवेन्यू: ग्रेट खली एएम नाथ। शिमला, 18 अक्टूबर। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसी गतिविधियों से प्रदेश में पर्यटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ कार्यालय में 8 सितम्बर तक जमा करवाएं परमिट के आवेदन

धर्मशाला, 1 सितम्बर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण धर्मशाला की बैठक 12 सितंबर को शिमला स्थित परिवहन विभाग के निदेशालय में होगी। इस बैठक में वाहनों के परमिट से संबंधित मामले रखे जाएंगे। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप...
Translate »
error: Content is protected !!