मुख्यमंत्री सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद : अब लोगों को अपने कार्य के लिए 28 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाना पड़ेगा

by

नादौन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद कर दिया गया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय अंतिम 6 माह में खोले गए जिन विभिन्न कार्यालयों को बंद किया है, उनमें विधानसभा क्षेत्र नादौन का जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय भी शामिल है। अब लोगों को अपने कार्य के लिए फिर से 28 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाना पड़ रहा है। पहले यहां विभाग के अधिकारी बैठ रहे थे। जलशक्ति विभाग के नादौन डिवीजन के अंतर्गत करीब 11,902 पेयजल कनेक्शन हैं। नादौन में जलशक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा जून 2022 में हुई थी। उसी वर्ष अगस्त में यहां अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इससे लोगों को पेयजल समस्याओं के समाधान के साथ नई स्कीमों और मरम्मत कार्य के टेंडर की सुविधाएं घरद्वार पर मिलनी शुरू हुई थीं। कार्यालय डिनोटिफाई होने से ये सारी सुविधाएं बंद हो गई हैं।
अगस्त 2022 को नादौन में खुले जलशक्ति डिवीजन में इंजीनियर राजीव सहगल को यहां अधिशासी अभियंता नियुक्त किया गया था, लेकिन कुछ माह बाद उनका तबादला हो गया। इसके बाद ई. अरविंद वर्मा को यहां अधिशासी अभियंता नियुक्त किया गया। इनके अलावा एक मुख्य प्रारूपकार (एचडीएम), एक कनिष्ठ प्रारूपकार (जेडीएम), अधीक्षक और लिपिक की नियुक्ति की गई थी। जबकि, जलशक्ति विभाग के बड़सर डिवीजन से सरकारी वाहन उपलब्ध करवाया गया था।
दिसंबर में इन सभी अधिकारियों को कहीं ओर शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा फील्ड स्टाफ के जिन 50 से अधिक कर्मचारियों को नादौन स्थित जलशक्ति विभाग के डिवीजन में लगाया गया था, उन्हें अभी तक वेतन की अदायगी नहीं हो पाई है। विभाग के उपमंडल नादौन के तहत कुल 21 पेयजल और 13 सिंचाई योजनाएं हैं। जबकि, विधानसभा क्षेत्र में 58 पंचायतें हैं। वर्तमान समय में नादौन विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग में एक सहायक अभियंता, चार कनिष्ठ अभियंता, धनेटा उपमंडल में एक सहायक अभियंता और तीन कनिष्ठ अभियंता हैं। इसी तरह गलोड़ में एक सहायक अभियंता और तीन कनिष्ठ अभियंता सेवाएं दे रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 जनवरी को होंगे आयोजित – संदीप ठाकुर

सोलन :  ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा 20 जनवरी, 2024 को 25 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति को किडनी देकर दिया नया जीवनदान : क्रोनिक किडनी और लीवर की बीमारी से पीडि़त 48 वर्षीय व्यक्ति का सफल एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया

किसी भी ब्लड ग्रुप में किडनी ट्रांसप्लांट संभव, पत्नी ने किडनी देकर दिया लकवाग्रस्त पति को जीवनदान इस वर्ष फरवरी से रोगी का सप्ताह में दो बार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था; किडनी ट्रांसप्लांट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है एआई तकनीक: DC हेमराज बैरवा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित मीडिया संगोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर की व्यापक चर्चा हमीरपुर 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम डॉ. मदन कुमार मंडी बोले – लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर 2.35 लाख का जुर्माना

मंडी, 1 जनवरी । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी की अदालत ने खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के मामलों में मंडी जिले के पांच थोक व खुदरा विक्रेताओं को 2 लाख 35 हजार...
Translate »
error: Content is protected !!