तरणप्रीत भाषण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम : सरकारी हाई स्कूल खुर्द के कक्षा 6 के छात्र

by

गढ़शंकर । सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल सैला खुर्द के कक्षा 6 के छात्र तरणप्रीत सिंह ने अंग्रेजी विषय से संबंधित भाषण प्रतियोगिता में मिडल स्कूल वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । स्कूल के प्रधानाध्यापक संदीप बढ़ेंसरों ने जानकारी देते हुए बताया कि तरणप्रीत सिंह मेहनती और योग्य छात्र हैं। उन्हींनो ने बताया कि हरजीत कौर अंग्रेजी अध्यापिका के कुशल मार्गदर्शन में इस छात्र ने विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ब्लॉक गढ़शंकर-1 के 26 स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और अब तरणप्रीत ने जिले के 21 ब्लॉक्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में ‘इंग्लिश बूस्टर क्लब’ का गठन छात्रों की अंग्रेजी भाषा में महारत के लिए है, जो छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। इस मौके पर स्कूल की ओर से मॉर्निंग एसेंबली में विजेता छात्र तरणप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यापिका हरजीत कौर, सुखजिंदर कौर, अमरदीप कौर, कृष्णा कुमारी, रविंदर कौर, अनीता कुमारी, बलजिंदर कौर व शेर सिंह, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अविवाहित बता कर शादी की और बच्चा छीनकर घर से निकाला :

माहिलपुर – खुद को अविवाहित बताकर शादी करने व पैदा हुए बच्चे को छीनकर घर से बाहर निकालने वाले पति व उसके परिवार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार पीड़िता ने एसएसपी होशियारपुर...
article-image
पंजाब

कौंसलर के घर के सामने कूड़े का ढेर लगाया, वार्ड नं 5 के कौंसलर की महिला सफाई कर्मचारियों के प्रति की गई भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन

गढ़शंकर – गढ़शंकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वार्ड नं 5 के कौंसलर दीपक कुमार के विरुद्ध महिला कर्मचारियों के प्रति भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कमेटी परिसर में...
article-image
पंजाब

पंजाब शिक्षा क्रांति – शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब सरकार शिक्षा ढांचे को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध : जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने चार सरकारी स्कूलों में 16.31 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम का मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!