दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की अंडर-14 और अंडर-19 लड़कियां बनी जोनल चैंपियन

by
गढ़शंकर, 25 जुलाई : दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की अंडर-14 और अंडर-19 की लड़कियां बैडमिंटन का टूर्नामेंट जीतकर जोनल चैंपियन बन गई। इस संबंधी खुशी प्रकट करते स्कूल निदेशका श्रीमती हरप्रीत कौर ने कहा कि
दोआबा पब्लिक स्कूल, पारोवाल के लिए यह गर्व और खुशी का विषय है कि स्कूल की अंडर-14 और अंडर-19 लड़कियों की टीमों ने पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 70वें पंजाब खेलों के तहत जोनल स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
स्कूल प्रबंधन ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और समर्पित प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को जिला स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद डाक्टर राज कुमार ने अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान को किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम होशियारपुर के ब्रांड एंबेसडर साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली इंडो नेपाल 1044 किलोमीटर साइकिलिंग इवेंट के बाद सांसद डॉ. राज कुमार से मुलाकात की।...
article-image
पंजाब

सहारा का शिष्टमंडल एसडीएम व डीएसपी गढ़शंकर से मिला

गढ़शंकार :  सहारा इंडिया परिवार ब्रांच गढ़शंकर के मैनेजर अमरजीत सिंह ग्रोवर की अगुवाई में एक शिष्टमंडल एसडीएम गढ़शंकर अरविंद कुमार तथा डीएसपी गढ़शंकर नरेन्द्र सिंह औजला से मिला। अधिकारियों को ब्रांच मैनेजर अमरजीत...
article-image
पंजाब

Punjab Awaits Amit Shah’s

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.13 :-Former MP Avinash Rai Khanna stated that Union Home Minister Amit Shah’s rally in Moga is scheduled for March 14. When Amit Shah sets foot on Punjab’s soil, he added, there is...
Translate »
error: Content is protected !!