डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कोकोवाल को विकास निधि से 6 लाख रुपये की दी ग्रांट

by

गढ़शंकर/होशियारपुर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव कोकोवाल में आयोजित जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान गांव के विकास कार्यों के लिए 6 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं तथा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जन मिलनी कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और लोगों के कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे किए जाएं।

इस दौरान गांव की पंचायत और गणमान्य नागरिकों ने डिप्टी स्पीकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 6 लाख रुपये की इस अनुदान राशि से गांव के आवश्यक विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत सदस्य, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rahul Gandhi is an inspiration

Birthday greetings to Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi Hoshiarpur/June 19/Daljeet Ajnoha :  Senior Congress leader from Hoshiarpur assembly constituency Advocate Rohit Joshi extended his heartfelt greetings to former President of All...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल पर बुलडोजर…. भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के होटल को बुलडोजर से गिराने को मिली हरी झंडी

पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस मामले में निक्का की अपील को किया खारिजए एम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का के...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या, खेल ग्राउंड में मिला शव : पंजाब पुलिस के सिपाही सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज

सरदूलगढ़। क्षेत्र के गांव खैरा खुर्द में बीते मंगलवार की रात को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 38 वर्षीय राधे श्याम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की अल सुबह करीब...
article-image
पंजाब

DC द्वारा तहसीलों एवं सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक निरीक्षण

लोगों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को लोगों के काम प्राथमिकता के आधार पर करने के दिए गए निर्देश होशियारपुर, 18 जून: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिले की...
Translate »
error: Content is protected !!