दोआबा साहित्य सभा द्वारा एस.अशोक भौरा से रू-ब-रू समागम आयोजित

by

गढ़शंकर  : दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा सभा अध्यक्ष प्रो. संधू वरिआणवी की अध्यक्षता में साहित्यकार एस. अशोक भौरा से रू-ब-रू समागम आयोजित किया गया। स्थानीय स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी यादगारी लाइब्रेरी में आयोजित समागम दौरान स्वागती भाषण में प्रो. संधू वरिआणवी ने कहा कि एस. अशोक भौरा बहुपक्षीय शख्सियत हैं जिन्होंने पत्रकारी, कविता, निबंध तथा वयंग्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। कहानीकार व राग के संपादक अजमेर सिद्धू ने कहा कि भौरा साधारण ग्रामीण बोली में लिखते हैं, इस लिए उसके हर वर्ग के पाठक हैं।
एस. अशोक भौरा ने संबोधित करते कहा कि लेखनी ने उन्हें देश विदेश में बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने इस मौके लेखनी की विभिन्न वंनगियों की रचना पर चर्चा की। पवन भंमियां, मुकेश गुजराती, हंस राज, प्रिं. बिक्कर सिंह, प्रिं. राम सरूप, किशोर डिमाणा व नावलकार गुरदीप ने बड़े ही भावपूर्ण तीखे सवाल किए जिनका भौरा ने बाखूबी जवाब दिया। कविताओं को दौर में पवन भंमियां, अमरीक हमराज, अवतार संधू, ओम प्रकाश जख्मी, तारा सिंह चेड़ा, सुरजीत सिंह, कृष्ण गढ़शंकरी व रूप लाल ने खूब रंग जमाया। प्रिं. बिक्कर सिंह ने पहुंची शख्सियतों  व श्रोताओं का धन्यवाद किया। मंच संचालन शायर अमरीक हमराज ने किया। इस मौके जसवीर सिंह बेगमपुरी द्वारा साहित्यिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल आवारा पशु से टकराने से चाचा भतीजा घायल

गढ़शंकर, 9 अप्रैल : बीत इलाके के पंडोरी-डल्लेवाल गांव के नजदीक मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए आवारा पशु से टकराने के कारण बाबा बालक नाथ धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे चाचा भतीजा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप...
article-image
पंजाब

एमएससी कमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में संदीप कौर प्रथम : खालसा कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री और बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमएससी केमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर और स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए. के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
पंजाब

जालंधर के एक होटल में 24 वर्षीय युवती के साथ 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप…शादी का झांसा देकर होटल बुलाया

जालंधर : जालंधर के थाना रामा मंडी के अंतर्गत पड़ते एक होटल में तीन युवकों ने रेड बुल में नशीला पदार्थ मिलाकर 24 वर्षीय युवती से बलात्कार करने का गंभीर मामला सामने आया है।...
Translate »
error: Content is protected !!