दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित 

by
गढ़शंकर, 3 नवंबर :  दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक सभा के अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय गांधी पार्क कार्यालय साहित्य सभा एवं स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी गढ़शंकर में आयोजित की गई। इस मासिक बैठक में प्रो. संधू वरियानवी महासचिव केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (रजि.) सेखों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस सभा की कार्यवाही प्रेस को जारी करते हुए सभा के महासचिव पवन कुमार भम्मियां ने बताया कि इस बैठक में केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के महासचिव प्रो. संधू वरियानवी की 45वीं शादी की सालगिरह और अवतार सिंह पक्खोवाल का जन्मदिन संयुक्त रूप से मनाया गया और साहित्य के वर्तमान दौर के बारे में विचार-विमर्श किया गया। सभा द्वारा पाकिस्तानी पंजाब के स्कूलों में पंजाबी को लाजिमी विषय के रूप में पढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया गया। इस मौके आयोजित कवि दरबार में संधू वरियानवी,  डॉ. बिकर सिंह, अमरीक हमराज़, रणवीर बब्बर, अवतार सिंह पक्खोवाल, ओम प्रकाश जख्मी, जोगा सिंह भंमियां, मनोज फगवाड़वी, सरवन सिद्धु, मुकेश कुमार गुजराती, शाम सुंदर आदि ने भाग लिया और प्रमुख पंजाबी आलोचक एवं लेखक प्रो. जंग बहादुर सेखों को प्रिंसिपल तेजा सिंह मेमोरियल अवार्ड मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर हंसराज गढ़शंकर, बलवीर जगपाल पूरी, जोगिंदर पाल, कुलवंत राम, सरूप चंद, मलकीत राम, परमानंद, गुरमेल सिंह, सतपाल कलेर, मंजीत कुमार एवं राकेश कुमार आदि उपस्थित थे। अंत में अमरीक हमराज़ ने वक्ताओं एवं श्रोताओं का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 म्यूनिसिपल चुनावों के लिए आज जिले में 142 वार्डों के लिए 223 पोलिंग बूथों पर 222647 मतदाता करेंगे मतदान का प्रयोग

मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए वोटर जरुर करें अपने मताधिकार का प्रयोग: अपनीत रियात सख्त सुरक्षा प्रबंधों में जिले से 223 पोलिंग पार्टियों को अलग-अलग पोलिंग बूथों के लिए किया गया रवाना, डिप्टी...
article-image
पंजाब

30 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार : विदेशी नंबरों से दी धमकियां

अमृतसर : पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच अमृतसर के जंडियाला गुरु में 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

Our society today is progressing

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July21 :  Rotary Eye Bank and Cornea Transplantation Society organized a brief ceremony to launch the website related to eye donation under the chairmanship of head and prominent social worker Sanjeev Arora in...
Translate »
error: Content is protected !!