दोनों जमकर नाचे ..66 साल के बुजर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, 3 सप्ताह बाद दिया रिसेप्शन

by

एएम नाथ : कुल्लू :  बंजार उपमंडल के थरिम्बला गांव से एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 66 वर्षीय सोम देव ने 35 वर्षीय युवती के साथ विवाह रचाया है। इस शादी को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

उम्र में करीब 31 साल का अंतर होने के बावजूद तथा न उम्र की सीमा, न समाज की परवाह दोनों ने आपसी सहमति से जीवनसाथी बनने का फैसला लिया। स्थानीय लोगों के बीच यह विवाह जिज्ञासा और चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

एक वीडियो में खुद सोम देव कहते हैं कि उन्होंने युवती से शादी की है। सोम देव जब रास्ते में जा रहे थे तो एक महिला दोनों से सवाल जवाब करती है। महिला बुजुर्ग से पूछती है कि आप दोनों का क्या रिश्ता है तो सोम देव कहते हैं कि वह दोनों पति पत्नी है। उनकी उम्र 66 साल और पत्नी की उम्र 35 साल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो :  बताया जा रहा है कि शादी को करीब एक माह बीत चुका है, लेकिन अब इस विवाह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। शादी की सोशल मीडिया पर खासी चर्चा है। दंपति के वीडियो भी खूब शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें में वह नाचते गाते नजर आ रहे हैं। दुल्हन और दूल्हा के नृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

तीन सप्ताह बाद दिया रिसेप्शन : 66 वर्षीय सोनी ने सैंज के तरमेहड़ा गांव की 35 साल की युवती से शादी की है। शादी के बाद दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। शादी को करीब तीन सप्ताह हुए हैं और दो दिन पहले दोनों ने थिरमला गांव में रिसेप्शन रखी हुई थी। इसमें दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ नाटी डाली। दूल्हे ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद वह अकेला रहता है, जबकि उनका भाई अलग रहता है। उन्होंने कहा कि दोनों शादी करके बहुत खुश हैं। वहीं, दुल्हन ने कहा कि वह बहुत खुश है और अपने पति की सेवा करेगी। बंजार घाटी के लोगों ने भी दोनों की शादी पर खुशी जताई है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीटीडीसी के 14 होटलों को निजी हाथों में देने के फैसले की सरकार करे समीक्षा : बाली

एएम नाथ । शिमल 11 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के घाटे में चल रहे 14 होटलों को संचालन एवं रखरखाव आधार पर निजी हाथों में सौंपने के सरकार के फैसले...
article-image
पंजाब

पंजाब में कैदियों की सजा माफी के लिए अब कैबिनेट से नहीं लेनी होगी मंजूरी…. गवर्नर कटारिया का बड़ा फैसला

चंडीगढ़। पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित में राहत या माफी देने के मामले में लिए गए फैसले को मौजूदा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पलट दिया है। राज्यपाल ने पंजाब सरकार को दोषियों की सजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जिला स्तरीय कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज ….ग्रामीण अर्थव्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर हिमाचल, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ध्वजारोहण किया और भव्य मार्चपास्ट...
article-image
पंजाब

अरण्या ठाकुर ने वर्ल्ड ताइक्वांडो में सिल्वर मेडल जीता : दुबई में हुई चैंपियनशिप में भी अरण्या देश के लिए जीत चुकी है गोल्ड मेडल

गढ़शंकर। अरण्या ठाकुर ने वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी राजीव राणा ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!