गढ़शंकर। गांव दोनोवाल कलां स्थित रोजा पांच पीर अस्थान में मुख्य सेवादार बाबा रघुभिंदर सिंह बिट्टू के नेतृत्व में प्रबंधक कमेटी, ग्राम पंचायत और समस्त नगर निवासियों के सहयोग से करवाया गया दोआबे का प्रसिद्ध छिंझ मेला एवं कबड्डी कप भारी उत्साह और शानदार प्रबंधों के बीच यादगार बनकर संपन्न हुआ। एक दिवसीय खेल मेले में कबड्डी और कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे।
कबड्डी कप के फाइनल मुकाबले में बाबा फतेह सिंह कबड्डी क्लब घुग्घशोर (करतारपुर) की टीम ने एनआरआई कबड्डी क्लब मंडी को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, छिंझ मेले में पगड़ी की पहले नंबर की कुश्ती में जोशे क्यूबा ने अंकित रौणी को हराकर जीत दर्ज की। अन्य प्रमुख कुश्ती मुकाबलों में तीरथ फगवाड़ा ने गौरव इंदौर को चित किया, जबकि लाली फगवाड़ा ने बाज रौणी को पटखनी देकर मुकाबला जीता।
खेल मेले के दौरान पहलवानों और कबड्डी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर दलजीत सिंह बैंस ने बताया कि बाबा रघुभिंदर सिंह बिट्टू की ओर से खिलाड़ियों और पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए भरपूर नकद पुरस्कार दिए गए।
मेले में दर्शकों के लिए देसी घी की जलेबियों और केसर-बादाम वाले दूध का लंगर लगाया गया। बाबा रघुभिंदर सिंह बिट्टू ने खेल मेले में पहुंचे नामी खिलाड़ियों, पहलवानों, प्रमुख हस्तियों और विभिन्न छिंझ मेला कमेटियों को फलों की टोकरियां देकर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने और मेले में पहुंचने वाली सभी हस्तियों का प्रबंधक कमेटी तथा गांव की ओर से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर बाबा जसदीप सिंह लक्की बाबा खटकड़ कलां, पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, अमरप्रीत सिंह लाली, निमिषा मेहता, डीएसपी अमनदीप सौंधी, संत चरणजीत सिंह जस्सोवाल, शिरोमणि कमेटी सदस्य, जत्थेदार स्वर्णजीत सिंह, दलजीत सिंह बैंस, रजिंदर सिंह चक्क सिंघा, जसवीर सिंह पुरखोवाल, जिंदर सिंह गिल, सरपंच जस्सी डघाम, सुरजीत सिंह दुभाली, सिंह भातपुर, बाबा मलकीत सिंह बुड्ढा दल, दर्शन सिंह मट्टू, हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी, एसडीओ अवतार सिंह, सतवीर सिंह पल्लि बिक्की, बघेल सिंह, बहादर सिंह पैली, निर्मल सिंह पैली, निशान वीर सिंह नवांशहर, जत्थेदार बहादर सिंह भारटा, दरवजीत सिंह पुन्नी, जेपी सिंह, गीतकार गुरमिंदर कैंडोवाल, बलदीप सिंह सैनी, चरणजीत चन्नी और अमरीक हमराज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
