दोस्त की जान बचाने के लिए कनाडा की नहर में कूदा : तेज बहाव की वजह से खुद भी डूबा, दोनों युवकों की जान गई

by

चंडीगढ़:  पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह की लाशीन नहर में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त की जान बचाने के लिए नहर में कूदे थे, लेकिन तेज बहाव की वजह से खुद भी बाहर नहीं निकल सके. इस हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, लवप्रीत सिंह अपने दोस्त योगराज सिंह के साथ लाशीन नहर के किनारे मौजूद थे. इसी दौरान योगराज का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया. दोस्त को डूबता देख लवप्रीत बिना देर किए उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े. हालांकि, नहर का तेज बहाव दोनों पर भारी पड़ गया और वे बाहर नहीं निकल सके। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे. कई घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों युवकों को नहर से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लवप्रीत सिंह बरनाला जिले के तपा कस्बे के घुन्नस रोड के रहने वाले थे. वह करीब ढाई साल पहले वर्क परमिट पर कनाडा गए थे और मॉन्ट्रियल में ट्राला चालक के रूप में काम कर रहे थे। उनके पिता बलवीर सिंह, जो पूर्व सीआरपीएफ जवान हैं, ने बेटे को विदेश भेजने के लिए अपनी अधिकांश कृषि भूमि बेच दी थी. परिवार ने इस पर करीब 29 लाख रुपये खर्च किए थे।लवप्रीत के परिवार में माता-पिता और एक बहन हैं. बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने केंद्र और पंजाब सरकार के साथ-साथ कनाडा सरकार, प्रवासी भारतीयों और समाजसेवियों से अपील की है कि लवप्रीत का पार्थिव शरीर भारत लाने में मदद की जाए ताकि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जा सके।

लवप्रीत के परिवार में माता-पिता और एक बहन हैं. बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने केंद्र और पंजाब सरकार के साथ-साथ कनाडा सरकार, प्रवासी भारतीयों और समाजसेवियों से अपील की है कि लवप्रीत का पार्थिव शरीर भारत लाने में मदद की जाए ताकि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जा सके।

इस बीच स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है. हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक की पहचान अमृतसर जिले के निवासी योगराज सिंह के रूप में हुई है।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शिक्षा में भेदभाव को किया दूर : सुनील शर्मा बिट्टू

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर मेधावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूरदराज के स्कूलों की बदहाल तस्वीर: सवाल सिर्फ भवन का नहीं, बच्चों के भविष्य का है।

तीर्थन घाटी में कई स्कूल भवन खस्ताहाल, मिडल स्कूल नाहीं के बच्चे टीन के अस्थायी शैड में पढ़ने को मजबूर। बेहतर शिक्षा के लिए गांव छोड़ने को मजबूर हो रहे अभिभावक। तीर्थन घाटी गुशैनी/...
article-image
पंजाब

4 की मौत, 24 घायल : बंगा में फ्लाईओवर से उतरते ही निजी बस पलटी….मृतकों में बस कंडक्टर और LPU की छात्रा शामिल

मनाली से अमृतसर जा रही थी निजी बस, 41 यात्री थे सवार; ड्राइवर गिरफ्तार, LPU छात्रों की मौजूदगी की पुलिस कर रही जांच नवांशहर/बंगा, 5 अक्तूबर: नवांशहर जिले के बंगा क्षेत्र में सोमवार तड़के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पीएचसी सिहुन्ता को भेंट किए 8 लाख के स्वास्थ्य उपकरण

गत तीन वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में किए कार्य ऐतिहासिक जल्द शुरू होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल तथा चुहण का भवन निर्माण कार्य : कुलदीप सिंह पठानिया एएम...
Translate »
error: Content is protected !!