दोस्त के घर आये युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग : 7 गोलियां में से 4 गोलियां युवक को लगी, मौत। ..मुख्य आरोपी ग्रिफ्तार

by

आदमपुर : गांव डरौली कलां में युवक आपने दोस्त के घर आया हुआ था , बाइक पर तीन हमलावर आए और सीधी घर के अंदर गए और बहस के बाद पिस्टल निकालकर आरोपियों ने करीब 7 गोलियां चलाईं, जिससे 4 गोलियां युवक को लगी, जिससे वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर तक तड़पता रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान दविंदर उर्फ बाजा के रूप में हुई है।
गांव ढामड़ा का रहने वाला दविंदर उर्फ बाजा (28) सोमवार (6 जुलाई) सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू से मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। दोनों दोस्त घर के भीतर मौजूद थे। तभी अचानक एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। बाइक सवार युवक सीधे मनप्रीत सिंह के घर के अंदर दाखिल हो गए। घर के अंदर जाते ही किसी बात को लेकर इन युवकों और दविंदर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी।
हमलावरों ने दविंदर को निशाना बनाते हुए करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। इस अंधाधुंध फायरिंग में दविंदर को चार गोलियां लगीं, जो उसकी टांग, पेट और सिर में लगीं। गोलियां लगने के कारण अत्यधिक खून बह गया और गंभीर रूप से घायल दविंदर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी और अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है, जिसमें वारदात और आरोपियों के भागने की पूरी घटना कैद हो गई है।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मृतक युवक 307 के केस में जेल से बाहर आया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांस्टेबल और उसकी महिला सहयोगी आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

मोहाली  : मोहाली एसटीएफ ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल और उसकी महिला सहयोगी को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कांस्टेबल फरीदकोट जिले की पुलिस लाइन में तैनात था। जानकारी के अनुसार...
article-image
पंजाब

क्षेत्रीय लोगों को साफ सुथरा ये बढ़िया खान पान की चीजें उपलब्ध करवाना हमारा उद्देश्य : हरप्रीत,पंकज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में हरप्रीत सिंह चेला की ओर से विदेश से लौटने के बाद पंकज दास पंचनगल के साथ मिलकर डोमिनिक बफे खोला गया जिसका उद्घाटन आज पंकज...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी हेरिटेज स्ट्रीट : बैंस

चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आनंदपुर साहिब के मुख्य गुरुद्वारा साहिब से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक, जहां दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने लोकसभा में 125 करोड़ रुपये के चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी घोटाले का किया पर्दाफाश, फोरेंसिक ऑडिट की मांग की

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 24 मार्च: चंडीगढ़ नगर निगम में चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) से फंड ट्रांसफर से जुड़ी गंभीर वित्तीय अनियमितताओं को उजागर करते हुए, चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में नियम...
Translate »
error: Content is protected !!