18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर : ईशांत जसवाल को एडीसी (डीआरडीए), ऊना नियुक्त

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

.अभिषेक जैन को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ फाइनेंशियल कमिश्नर (अपील) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि सुदेश कुमार मोख्टा को सचिव (सहकारिता) नियुक्त किया गया. अमरजीत सिंह अब सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं हाउसिंग) का कार्यभार संभालेंगे, जबकि गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार उनके पास रहेगा।

  • तोरुल एस. रवीश को निदेशक भू-अभिलेख बनाया गया।
  • अभिषेक वर्मा अब केवल निदेशक एचपी मिल्कफेड के रूप में कार्य करेंगे।
  • अजय कुमार यादव को प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन नियुक्त किया गया।
  • राहुल जैन को एचपी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम तथा महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया।
  • दिव्यांशु सिंगल को एडीसी-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए), सोलन नियुक्त किया गया।
  • ओमकांत ठाकुर को प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • गुरसिमर सिंह को प्रबंध निदेशक, जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड बनाया गया।
    • ईशांत जसवाल को एडीसी (डीआरडीए), ऊना नियुक्त किया गया।
    • रुपिंदर कौर को एडीसी (डीआरडीए), बिलासपुर बनाया गया।
    • डॉ. राजदीप सिंह को आयुक्त, नगर निगम सोलन नियुक्त किया गया।
    • प्रियंशु खटी को एडीसी (डीआरडीए), मंडी की जिम्मेदारी दी गई है।
    • डॉ. अंजलि गर्ग को एसडीएम कांगड़ा बनाया गया है।
  • चंद्र प्रकाश को एसडीएम मंडी नियुक्त किया गया है।HPAS के भी तबादला आदेश :  अश्वनी कुमार को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-कम-परियोजना निदेशक, डीआरडीए कुल्लू से आईटीडीपी, केलांग में परियोजना अधिकारी नियुक्त किया गया. एकता काप्ता को नगर निगम सोलन के आयुक्त पद से अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, शिमला लगाया गया. संजीव कुमार-I को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक से सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की भेजा गया।

    इसके आलावा शिल्पी बैक्टा को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा (धर्मशाला) से अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण) नियुक्त किया गया. वह राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी.सुरजीत सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव पद से अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-कम-परियोजना निदेशक, डीआरडीए कुल्लू लगाया गया. हितेश आजाद को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला नियुक्त किया गया।

  • सिद्धार्थ आचार्य को डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के रजिस्ट्रार पद से एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक बनाया गया. सन्नी शर्मा को एचपीएमसी के महाप्रबंधक पद से एसडीएम कुपवी नियुक्त किया गया. नरेश कुमार वर्मा को एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक पद से अतिरिक्त निदेशक, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया. चेत सिंह को अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान से सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण एवं अतिरिक्त परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया।

    इसके इलावा गौरव चौधरी को घुमारवीं के एसडीएम पद से कांगड़ा में सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. विश्रुत भारती को फतेहपुर (कांगड़ा) से कफोटा (सिरमौर) का एसडीएम बनाया गया है. रमन कुमार शर्मा को कफोटा से फतेहपुर स्थानांतरित किया गया है. अभिषेक बरवाल को कोटखाई से घुमारवीं का एसडीएम नियुक्त किया गया है. पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की से एसडीएम नगरोटा बगवां बनाया गया है. अमन कुमार को एसडीएम कुपवी से एचपीएमसी का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*दो लाख से बनेगा रामलीला मंच – दशहरा सत्य,धर्म और न्याय की विजय का शाश्वत प्रतीक : केवल सिंह पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर, 4अक्तूबर।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार देर सायं द्रमण में सत्यमेव युवक मंडल द्रमण तथा रामलीला एवं दशहरा कमेटी मंझग्रा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा उत्सव...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पौंग बांध विस्थापितों के लिए कानून भी बदलना पड़ा तो बदलेंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

आचार संहिता के कारण अभी नहीं कर सकते किसी योजना की घोषणा,   होशियार सिंह ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए बेची विधायकी एएम नाथ। देहरा :    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 स्टार प्रचारक, 100 बैठकें, न जानें क्या-क्या किए जतन, फिर भी कांग्रेस खाली ‘हाथ’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग 5 फरवरी को पूरी हो गई, और अब सबकी नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED ने रूपनगर जिले के 13 खनन ठिकानों पर की छापेमारी : 3.5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद – सूत्रों के मुताविक अवैध खनन मामले में ‘नसीबचंद व श्री राम क्रशर’ और अन्य भी शामिल

रूपनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में ED ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन मामले में ED की टीमों ने 13 ठिकानों पर छापा मारा। रूपनगर जिले के...
Translate »
error: Content is protected !!