दो नशा तस्कर काबू : 390 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 61 हजार 400 रुपये ड्रग मनी बरामद

by

गुरदासपुर : जिला पुलिस गुरदासपुर पुलिस ने एक बस में सवार दो नशा तस्करों को काबू कर उनसे 390 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 61 हजार 400 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। जबकि इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक दायमा हरीश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस की एक विशेष टीम सब इन्सपेक्टर सुरजीत सिंह की अगवाई में पनियाड़ शुगर मिल के पास नाका लगा कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पठानकोट साईड़ से एक बस नंबर डीडी-02 एन-9011 आती दिखाई देने पर उसे शक के आधार पर रोक कर जब सवारियों की जांच की गई तो वहां दो आरोपियों के पास हेरोईन आदि होने के शक के आधार पर डीएसपी बलजीत सिंह को मौके पर बुलाया गया। आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र बलदेव सिंह तथा शेरा सिंह उर्फ बाबा पुत्र दया सिंह निवासी पिंडोरी चाटीविंड अमृतसर को काबू कर आकाशदीप के कंथे पर रखी किट से 390 ग्राम हेराइन बरामद हुई। जबकि शेरा सिंह के पास किट से 2 लाख 61 हजार 400 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जब पूछताश की गई तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह हेरोइन वह एक आरोपी पलविन्द्र सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी बहक चाटीविंड से लेकर आगे महानुश गुज्जर निवासी जम्मू कश्मीर को देने के लिए जाते हैं। जो राशि बरामद हुई वह महानशु गुज्जर को बेची हेरोइन से मिली है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड लेकर सख्ती से पूछताश की जाएगी तथा गिरोह के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोल्डी ने हिमाचल के उपमुख्यमंत्री अग्रिहोत्री को उनके निवास पर जाकर दी वधाई

गढ़शंकर : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गढ़शंकर से एक दर्जन कार्याकर्ताओं के साथ हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकश अग्रिहोत्री को उनके निवास गोंदपुर जयचंद में जाकर वधाई दी और फूलों के गुलदस्ते...
article-image
पंजाब

स्कूल बस दुर्घटनाएं बढ़ना , बेहद चिंताजनक मामला : स्कुल बसों के चालकों का हर महीने हो डोप टेस्ट – सतीश कुमार सोनी

गढ़शंकर : स्कूल बस दुर्घटनाएं का बढ़ना बेहद चिंताजनक मामला है इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और सबंधित विभाग को कड़े कदम उठाने चाहिए। यह शब्द आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी,पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वाति मालीवाल के बाद अब बिभव कुमार ने दर्ज कराई शिकायत : लिखा मालीवाल का मकसद था केजरीवाल को फंसाना

नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। स्वाती मालीवाल द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद बिभव...
article-image
पंजाब , हरियाणा

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर दिया जोर

मालिकाना हक, हाउसिंग राहत, एम.आर.टी.एस और प्रशासनिक सुधारों की उठाई मांग चंडीगढ़, 12 मार्च: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज यहां चंडीगढ़ के प्रशासक की एडवाइजरी काउंसिल की बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!