स्कूल बस दुर्घटनाएं बढ़ना , बेहद चिंताजनक मामला : स्कुल बसों के चालकों का हर महीने हो डोप टेस्ट – सतीश कुमार सोनी

by

गढ़शंकर : स्कूल बस दुर्घटनाएं का बढ़ना बेहद चिंताजनक मामला है इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और सबंधित विभाग को कड़े कदम उठाने चाहिए। यह शब्द आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी,पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने कहे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब व अन्य प्रदेशों में स्कूल बसों की सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसमें मासूम स्कूली बच्चों की जान जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ने के बावजूद स्कूल प्रबंधन कमेटियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है और न ही सरकारों की ओर से कोई अन्य कड़े कदम उठाया गया है। जिसके कारण अब तक कई बच्चों की जान जा चुकी है। अधिकतर बस चालक नशे में वाहन चलाते हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। सिर्फ चेतावनी देकर स्कूल बस उनके हवाले कर दी जाती है। जिससे छोटे-छोटे बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। सतीश कुमार सोनी ने कहा कि हम पुलिस और स्कूल प्रबंधन कमेटियों से अनुरोध करते हैं कि बस चालकों के सभी नियमों का पालन किया जाना चाहिए और हर महीने उनका डोप परीक्षण किया जाना हो ताकि मासूम बच्चों की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार : 46 लाख हवाला राशि बरामद

अमृतसर :  अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने दो हवाला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 46 लाख 91 हजार की हवाला राशि भी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में...
article-image
पंजाब

निकाय चुनाव का ऐलान : 8 निगमों, 76 परिषदों व 21 नगर पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान, 29 को नतीजे

चंडीगढ़, 11 मई । पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावाें का ऐलान हाे गया है। राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों (कुल 105) के सदस्यों...
article-image
पंजाब

सिवल अस्पताल गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया : नशे के संबंध में नाटक के माध्यम से भी दिया संदेश

गढ़शंकर।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर आशिका जैन , सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल तथा डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाती के दिशा-निर्देशों के अनुसार एवं एसएमओ डॉ. अजय बसरा के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

1 किलोग्राम आइस और 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद : अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

अमृतसर, 6 नवंबर :  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक किलोग्राम मेथामफेटामिन (जिसे ‘आइस’ भी कहा...
Translate »
error: Content is protected !!