दो नाबालिग लड़कियों से रेप : दोनों ही मामलों में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का बनाया शिकार

by

मोहाली : मोहाली में दो अलग-अलग जगह नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया है। पहले मामले में फेज-11 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।  आरोपी की पहचान कोहीनूर सिंह निवासी गांव नौदर जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पीड़ित युवती को धमका कर और ब्लैकमेल कर आरोपी कोहीनूर ने नाबालिग से कई बार रेप किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के उपरांत आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

दूसरा मामला सिटी खरड़ पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म का शिकार हुई युवती के परिवार के बयान पर लुधियाना के चीमा चौक के रहने वाले जतिंदर कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस वारदात में भी 17 वर्षीय नाबालिग युवती से दुष्कर्म हुआ है। आरोपी ने नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर उसके घर पर ही रेप किया। परिवार को जब इस बारे में पता चला कि तो उन्होंने जतिंदर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौडी बच्चों से सड़क के कार्य का शुभारंभ करवाया : डिप्टी स्पीकर रौडी ने गांव सौली की सड़कों के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये का अनुदान किया जारी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौडी ने सोली गांव के विकास के लिए बड़ी राशि दान की; सड़कों के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये का अनुदान जारी किया गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के...
article-image
पंजाब

पंजाब में हिंदुओं और दलितों के बारे में इतनी चिंता है, तो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर दुल्लो या तिवारी में से किसी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएं

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने गांव सूनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैकस रैकट का भंडाफोड़ : 6 महिलाओं सहित 11 लोगो को गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफतार – सैकस रैकट को गढ़शंकर का एक व्यकित अपने घर में नवांशहर के मुबारिकपुर की महिला के साथ मिलकर चलाता था

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने कल रात गढ़शंकर के पैसरियां मुहल्ले में रेड कर एक मकान में लंबे समय से चल रहे सैकस रैकट का भंडाफोड़ करते हुए छे महिलाओं सहित 11 लोगो को ग्रिफतार...
article-image
पंजाब

CM HANDS OVER CHEQUES OF

REITERATES COMMITMENT OF THE STATE GOVERNMENT TO SAFEGUARD THE INTERESTS OF THE COPS Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 2 : Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann on Sunday handed over cheques of financial assistance worth Rs 1...
Translate »
error: Content is protected !!