बसपा को बड़ा झटका : होशियारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे राकेश सुमन आम आदमी पार्टी में शामिल

by

चंडीगढ़  :  बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका देते हुए होशियारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे राकेश सुमन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। आप में उनके शामिल होने पर आप पंजाब ने शामिल होने की तस्वीरों साझा करते हुए कहा, “पंजाब में बसपा को बड़ा झटका। मशहूर दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सुमन होशियारपुर से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने पार्टी में शामिल होने पर उनका सम्मान किया है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद राकेश सुमन ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दलितों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर गरीब को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देना एक नेक काम है जो आप सरकार राज्य के लोगों के लिए कर रही है। इससे पहले 31 मार्च को बसपा ने होशियारपुर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के रूप में राकेश सुमन के नाम की घोषणा की थी। इस सीट से मौजूदा सांसद बीजेपी नेता सोम प्रकाश हैं।  इस बार आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चब्बेवाल को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने मौजूदा सांसद सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने आरक्षित सीट से यामिनी गोमर को टिकट दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित – तुझे देश बचाने की नहीं, देश को तुझसे बचाने की जरूरत

नई दिल्ली  :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि मेरी लड़ाई देश...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक तथा कार्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तथा लोगों को जागरुक किया

गढ़शंकर: 7 सितम्बर रोटरी आई बैंक तथा कोर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा डा. रमन कुमार सीनियर मैडिकल अधिकारी की अगुवाई में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
article-image
पंजाब

पराली प्रबंधन के लिए कृषि मशीनरी की जानकारी हेतु जिला व ब्लॉक स्तर पर स्थापित किए गए हैं कंट्रोल रूमः डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 23 अक्टूबरः  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में धान की कटाई शुरू हो चुकी है और धान की पराली तथा फसली अवशेष को जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध...
article-image
पंजाब

टोल टैक्स व सैस बटोरने के बावजूद बावजूद सडक़ों की हालत खस्ता : धीमान

गढ़शंकर से नंगल सडक़ की अत्यंत दयनीय हालत को लेकर रोष मुजाहिरा गढ़शंकर : लेबर पार्टी के तत्वावधान में गढ़शंकर से नंगल वाया खानपुर, शाहपुर, कोट महिरा, डल्लेवाल, पंडोरी, झुग्गियां तथा पाहलेवाल सडक़ की...
Translate »
error: Content is protected !!