दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख – भरमौर के बकानी पंचायत में हुई दुर्घटना

by

एएम नाथ। चम्बा, 21 दिसंबर :
जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर क़ी ग्राम पंचायत बकानी के धारणा गांव में बीती देर रात एक भीषण अग्निकांड में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। इस घटना में प्रभावित परिवार का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान द्वारा प्रशासन को सूचित किया गया और पीड़ित परिवार को उचित राहत राशि देने की मांग की हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीये पंचायत निवासी संजय ठाकुर ने बताया बीते दिन देर शाम को लगी इस भीषण अग्निकांड में ग्राम पंचायत बकानी के धारणा गांव निवासी दौलत, सुरजन व अर्जुन सिंह पुत्र रतो राम का दो मंजिला मकान जलकर राख हुआ है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस घटना में प्रभावित हुए परिवारों को समय पर उचित राहत राशि मुहैया करवाई जाए। फिलहाल आग लगने के की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण – DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ। सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के तहत 10 जुलाई, 2024 को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

उत्तम तकनीक द्वारा उत्पादकता बढ़ाने बारे बागवानों को किया जाए जागरुक : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस बने विधायकों की सदस्यता हो समाप्त – संविधान विरुद्ध नियुक्ति से प्रदेश के राजस्व पर डाला करोड़ों रुपए का बोझ: जयराम ठाकुर

संविधान के बजाय ख़ुद के बनाए प्रावधान को महत्व देती है कांग्रेस एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के डबल बेंच द्वारा प्रदेश में नियुक्त किए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा बढ़ाई जाए : एसोसिएशन

IGMC मारपीट मामला, डॉक्टर की बर्खास्ती, रेजिडेंट डॉक्टरों का सामूहिक अवकाश और मरीजों की बढ़ती परेशानी एएम नाथ। शिमला :  शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) इन दिनों गंभीर विवाद का केंद्र बना...
Translate »
error: Content is protected !!