मिंजर मेले के मंच पर 9 वर्षीय मानवीक पंडित ने बिखेरा सुरों का जादू

by

हारमोनियम पर भजन प्रस्तुति से दर्शकों का मन जीता मानवीक पंडित ने

संगीत साधना से चम्बा का नाम रोशन करने का सपना संजोए है मानवीक

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा के ऐतिहासिक मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच पर इस वर्ष एक नन्हे कलाकार ने अपनी मधुर प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। प्राथमिक मंगला स्कूल की चौथी कक्षा में अध्ययनरत 9 वर्षीय मानवीक पंडित ने अपनी प्रतिभा का ऐसा परिचय दिया कि उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। मानवीक ने स्वयं हारमोनियम बजाते हुए प्रसिद्ध भजन “शिव कैलासों के वासी” की मधुर प्रस्तुति दी। उनकी सुर, लय और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रस्तुति के बाद मानवीक के पिता विकास शर्मा ने बताया कि बचपन से ही मानवीक की संगीत में विशेष रुचि रही है। वह प्रतिदिन नियमित रूप से संगीत का रियाज करता है और हारमोनियम पर सुर एवं लय का अभ्यास पूरी लगन और अनुशासन के साथ करता है। उन्होंने कहा कि बेटे की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि इतनी कम उम्र में उसे मिंजर मेले जैसे प्रतिष्ठित मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
विकास शर्मा ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने मानवीक जैसी उभरती प्रतिभा को पहचानकर उसे मंच प्रदान किया, जिससे उसका आत्मविश्वास और भी बढ़ा है। उनका मानना है कि ऐसे अवसर बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
वहीं, मानवीक पंडित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी निरंतर संगीत की साधना करते रहेंगे और अपने गुरु के आशीर्वाद तथा माता-पिता के मार्गदर्शन से इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला चम्बा और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रयास करेंगे। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, बल्कि समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली पहचान हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लॉटरी शुरू करने के फैसले पर सियासत गरमाई, भाजपा विधायकों का विधानसभा परिसर में धरना

जयराम ठाकुर बोले—राजस्व बढ़ाने के लिए देवभूमि के सामाजिक ताने-बाने से खिलवाड़ कर रही सरकार शिमला। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 आईएएस अधिकारियों का तबादला – एक एचएएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि एक एचएएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक DGMO की बातचीत, सीजफायर समझौते के पालन पर सहमति, सीजफायर उल्लंघन न करने का पाकिस्तान ने दिया भरोसा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने आज हॉटलाइन पर विचार-विमर्श किया. यह वार्ता सीमाओं पर शांतिपूर्वक स्थिति बनाए रखने को लेकर हुई. भारत-पाक के बीच बातचीत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सरकार की पहल, डल लेक के अब बहुरेंगे दिन : डल लेक के सरंक्षण के लिए डेढ़ महीने में तैयार होगी डीपीआर: पठानिया

लेक मैन ऑफ इंडिया की अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 07 नवंबर। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ऐतिहासिक डल लेक के सौंदर्यीकरण तथा पानी के रिसाव...
Translate »
error: Content is protected !!