अंदरौली में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया निरीक्षण : प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

by
कुटलैहड़  : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ा गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल विद्युत तथा नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र के दोहन के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि यहां पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का मुख्य आधार है तथा इससे युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान होते हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में धार्मिक, साहसिक तथा ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार ने आने वाले समय में प्रदेश में प्रति वर्ष 5 करोड़ पर्यटकों को लाने का लक्ष्य रखा है तथा इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा, सुदर्शन बबलू और विनोद सुल्तानपुरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हम चाहें तो सुक्खू सरकार कभी भी गिरा सकते : कांग्रेस के कई गुट बीजेपी के संपर्क में’- हर्ष महाजन

एएम नाथ। शिमला :  राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह चाहे, तो आज भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को गिरा सकते हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने एक साल में ऐतिहासिक निर्णय लेकर लोगों का कल्याण किया सुनिश्चित, हर व्यक्ति बनेगा विकास में भागीदार – आर.एस. बाली

पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने मंडी जिले की नाचन विधानसभा की ग्राम पंचायत घरोट में की सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता बोले… नाचन की प्रत्येक पंचायत के लिए 5-5 सोलर लाइटें देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने छह विधायकों का भविष्य अंधेरे में डाला : बीजेपी नेताओं का मैथमेटिक्स बहुत कमजोर- सीएम सुक्खू

एएम नाथ। हमीरपुर। कंगना रनौत के बीफ मामले में कांग्रेस बयानों की चुनाव आयोग में शिकायत पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बीफ मामले में किसी ने कहा है कि गाय का मांस खाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

न पासपोर्ट और न ही था वीजा… हिमाचल में उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

एएम नाथ । सिरमौर :हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में थाना नाहन पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को...
Translate »
error: Content is protected !!