बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक – अग्निहोत्री*

by
ऊना, 14 मार्च। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से परिचित हो सकें। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली के पांचवे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।May be an image of one or more people
उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य पर फोकस करके निरंतर कड़ी मेहनत करें। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, समय का सही उपयोग और लगातार प्रयास करके ही जीवन में निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों को समय-समय पर मंदिरों तथा अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाए ताकि उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझने का अवसर मिल सके।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर आने वाली पीढ़ी के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र को एक विकसित, शिक्षित और समृद्ध क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और भविष्य में भी विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हरोली हल्के के विद्यार्थियों ने हरोली में स्थापित शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करके नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि बढ़ेडा से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने वाली कई बेटियाँ देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। वहीं, कानून की पढ़ाई करने वाले युवा आज न्यायाधीश और अधिवक्ता बनकर हरोली का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी उपलब्धियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि हरोली में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, जो क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करते हैं और पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण हैं।
इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक हज़ार करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
*सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे*
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। इसके तहत पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने की स्थिति में संबंधित अपराधियों की शीघ्र पहचान कर कानूनी करवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे स्थापित होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत मिलेगी।May be an image of one or more people, temple and crowd
**घोषणाएं **
उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 51 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही, हरोली कॉलेज में लाइब्रेरी के लिए 12 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध हो सकें और उनकी शैक्षणिक प्रगति को और अधिक बल मिल सके।
**ये रहे मौजूद **
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा और अशोक ठाकुर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, प्रिंसिपल प्रो. राजिन्दर कुमार, हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश कौशल, संदीप अग्निहोत्री, हरोली की पूर्व प्रधान रमन कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 सितंबर. ऊना जिला प्रशासन ने अपनी युवा और महिला कल्याण के लिए समर्पित पहल ‘सामर्थ्य’ के दायरे को और व्यापक बनाते हुए अब इसमें युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में जारी कलह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

अर्की अग्निकांड स्थल का दौरा जयराम ठाकुर ने साधा सरकार पर निशाना एएम नाथ। सोलन/अर्की : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को अर्की में हुए भीषण अग्निकांड स्थल का दौरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 IAS अफसर एक ही परिवार में : एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान

महोबा जिले के एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान बनाया है। इस परिवार के तीन सदस्य दो प्रदेशों में मुख्य सचिव पद तक पहुंचे हैं। इनमें सबसे नई नियुक्ति आईएएस अलका तिवारी की...
Translate »
error: Content is protected !!