दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन : स्कूल की तनीशा बोर्ड मेरिट में दसवें स्थान पर

by

बद्दी, 4 मई (तारा): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में दून पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोटीवाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के विज्ञान (साइंस) और वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय में 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें कई छात्रों ने 95% और 97% तक अंक हासिल किए। वहीं, कॉमर्स संकाय में भी दो विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। सभी विद्यार्थी 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।
विज्ञान संकाय की छात्रा तनिशा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और टॉप-10 में भी दसवें स्थान पर अपनी जगह बनाई।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता चौधरी तथा चेयरमैन भगवान दास चौधरी ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
बॉक्स:

स्कूल की छात्रा तनिषा नीट की परीक्षा में जुटी

तनीशा डाक्टर बनना चाहती है
दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला की छात्रा तनिषा पुत्री गुरदीप सिंह ने जमा दो की विज्ञान संकाय की परीक्षा में दसवां स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ममता चौधरी व एमडी भगवान दास चौधरी ने बताया कि तनिषा नर्सरी से ही उनकी स्कूल में पढ़ी है। और शुरू से ही काफी होशियार रही है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल के अध्यापकों व प्रधानाचार्य को दिया है। वह हर रोज 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी। वह डाक्टर बनना चाहती है और अभी से नीट की परीक्षा की तैयारी में जुट गई है।
दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला की छात्रा तनिषा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीबों के लिए वरदान साबित होंगी  सरकार की  नीतियां , कार्यक्रम व योजनाएं, बजट में रखा गया हर वर्ग का ख्याल: विधायक नीरज नैय्यर 

एएम नाथ। चंबा, 21 फरवरी :   सदर चंबा के विधायक नीरज  नैय्यर ने  प्रदेश सरकार   के दूसरे बजट को दूरदर्शी, नवोन्मेषी एवं गरीब और आम जन हितैषी बताया है। नीरज  नैय्यर ने  कहा है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत सेक्रेटरी की मौत : महिंद्रा बोलेरो पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर

गढ़शंकर l बीती  रात श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर रोड पर गांव  कुक्ड माजरा के निकट महिंद्रा पिकअप की टक्कर में पंचायत सेक्रेटरी मखन सिंह की मौके पर मौत हो गई। इस सबंध में मृतक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

94.36 करोड़ रुपये पर सवाल :कैग रिपोर्ट में बिना बजटीय प्रावधान के किए गए खर्च

एएम नाथ। शिमला : भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिना किसी बजटीय प्रावधान के 94.36 करोड़ रुपये खर्च करने पर सवाल उठाए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात में उजड़े हर आँगन को फिर से गुलजार करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

 सरकार के विशेष राहत पैकेज से धियूं गांव के धर्मपाल का फिर से बनने लगा आशियाना एएम नाथ। मंडी : प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार एक मजबूत...
Translate »
error: Content is protected !!