दो महिलाओं सहित चार लोगों को काबू : पूछताछ की जाएगी, कि वे नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाए हैं

by

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 15 नवंबर के एक पुराने मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को काबू किया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत डीएसपी दलजीत सिंह की हिदायतों व इंस्पैक्टर करनैल सिंह की अगुवाई में थाना गढ़शंकर की ओर से 15 नवंबर को सूचना के आधार पर गांव देनोवाल खुर्द के 124 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसकी अगली जांच के दौरान वह इलाके में चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देनोवाल खुर्द निवासी रछपाल, अभिषेक, प्रवीन व सुरिंदर कौर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है तथा उनसे पूछताछ की जाएगी, कि वे नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाए हैं तथा आगे किसे बेचते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला की उपस्थिति यकीनी बनाई जाए : जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतो की बैठकों में

बैठकों में महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति यकीनी बनाने के आदेश चंड़ीगढ़ । डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं के महिला सदस्यों के पति एवं पारिवारिक सदस्यों के विभागीय मीटिंगों में...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 14 मंत्रियों को सौंपे जिले : जिलों में मंत्रियों को हल करनी होंगी लोगों की समस्याएं

चंडीगढ : 17 जुलाई : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नई पहल के साथ सभी 14 मंत्रियों को जिले सौंप दिए हैं। यह मंत्री इन जिलों में मुश्किलों को दूर करेंगे। खास...
article-image
पंजाब

बीनेवाल पुलिस द्वारा 36 नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 5 मार्च : बीनेवाल पुलिस पार्टी द्वारा आरोपियों को 36 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि बीनेवाल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई...
article-image
पंजाब

समानांतर अधिवेशन करेंगे कर्मचारी और पेंशनर : पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनरों के संयुक्त मोर्चे द्वारा 9 से 11 मार्च को चंडीगढ़ में कर्मचारी और पेंशनर करेंगे समानांतर अधिवेशन

गढ़शंकर । डेमोक्रेटिक एम्प्लाइज फेडरेशन पंजाब की स्टेट कमेटी की आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष जर्मनजीत सिंह व महासचिव हरदीप सिंह टोडरपुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में नौ से...
Translate »
error: Content is protected !!