55 ग्राम नशीले पदार्थ : बीनेवाल निवासी संदीप सिंह काबू

by

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 55 ग्राम नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत डीएसपी दलजीत सिंह की हिदायतों व इंस्पैक्टर करनैल सिंह की अगुवाई में गांव पिपली वाल मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सामने से एक नौजवान को आते हुए देखा। जिसे पुलिस पार्टी की ओर से काबू कर उसका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम गांव बीनेवाल निवासी संदीप सिंह बताया। चैकिंग के दौरान उसके पास से 55 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सर्पदंश को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

ऊना: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाइज़ारी करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में सांप के काटने के मामले बढ़ने की आशंका रहती है, जिससे कई...
article-image
पंजाब

डॉक्टर ने मांगी 25 लाख की रंगदारी : जान से मारने की धमकी भी दी, केस दर्ज

लुधियाना : पंजाब के माल रोड स्थित अरोड़ा न्यूरो अस्पताल में काम कर चुके एक पूर्व डॉक्टर ने अस्पताल के दो डॉक्टरों से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया...
article-image
पंजाब

दुकानदार हत्याकांड में शामिल 2 शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार : 1 पिस्तौल बरामद

फिरोजपुर : एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चलाये गये संयुक्त अभियान के दौरान फिरोजपुर के एक दुकानदार की हत्या के मामले में शामिल राजस्थान के दो...
Translate »
error: Content is protected !!